Harshit Rana होंगे IPL 2026 से बाहर?, बैसाखी के सहारे चलते दिखे स्टार बॉलर

By rishabhpandey

Published on:

Harshit Rana Injured

Harshit Rana Injured: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. क्योंकि टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) नए सीजन के शुरू होने से पहले बैसाखी लेकर चलते हुए दिखाई दिए हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से हर फैंस के मन में एक सवाल उठने लगा कि क्या हर्षित पूरे सीजन से बाहर होंगे.

Harshit Rana Injured (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्षित 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. चोटिल हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब भी हर्षित की हालत देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि केकेआर को भी हर्षित का रिप्लेसमेंट तलाशना होगा. तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि आखिर हर्षित को हुआ क्या है?

Harshit Rana Injured: नमन अवॉर्ड्स में बैसाखी से सहारे पहुंचे

हाल ही में नमन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था, जिसमें तमाम भारतीय क्रिकेटर पहुंचे थे. हर्षित राणा भी इस लिस्ट का हिस्सा थे, भारतीय पेसर नमन अवॉर्ड्स में बैसाखी के सहारे पहुंचे थे. अवॉर्ड के दौरान जब हर्षित को अवॉर्ड के लिए बुलाया गया, तो वह खुद उठकर नहीं जा सके. इसलिए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने खुद आकर उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित किया.

Harshit Rana Injured: क्या पूरे सीजन से होंगे बाहर?

Harshit Rana Injured (Source: Social Media)

फिलहाल फ्रेंचाइजी ने हर्षित को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए हर्षित फिट हो पाते हैं या नहीं. वहीं अब गौर करने वाल बात ये हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पेस अटैक कमजोर होता दिख रहा है. पहले टीम को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा था और क्या अब हर्षित को लेकर भी यही फैसला लिया जाएगा, ये देखने वाली बात होगी.

Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version