Harmanpreet Kaur New Record: रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की अहम पारी खेली। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वह अब वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने मिताली राज का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2018 में आखिरी बार वर्ल्ड कप खेला था। पिछले कई सालों से यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था, लेकिन अब हरमनप्रीत कौर ने उनसे आगे निकलते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है।
Most Runs In World Cup: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने अब तक वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में 34 पारियों खेली हैं, जिसमें उन्होंने कुल 762 रन बनाए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में एक शतक और चार अर्धशतक भी दर्ज हैं। वहीं मिताली राज ने अपने करियर में 23 पारियों में 726 रन बनाए थे, जबकि स्मृति मंधाना 26 पारियों में 592 रन बनाए थे और इसी के साथ वो तीसरे नंबर पर हैं।
762 रन – हरमनप्रीत कौर
726 रन – मिताली राज
592 रन – स्मृति मंधाना
Harmanpreet Kaur New Record: हरमनप्रीत और मंधाना के बीच कड़ी टक्कर
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। अब तक ये दोनों ही भारतीय बल्लेबाज 4000 से अधिक रन बना चुकी हैं। हालांकि स्मृति मंधाना फिलहाल 4401 रनों के साथ आगे हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर के नाम 4111 रन दर्ज हैं। दोनों के बीच अंतर 300 रनों से भी कम का रह गया है, जिससे आने वाले समय में यह रेस और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
