Hardik And Krunal Pandya Clash: Ipl 2026 के 20वें मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर के रख दिया. दरअसल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में हार जीत से परे अब एक अलग घरेलु लड़ाई को हवा मिल गई है.
दरअसल सोशल मीडिया पर इस समय पंड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के बीच बढ़ती दूरियों की खबरें आग की तरह फैल रही हैं. क्योंकि मैच के दौरान भी कुछ ऐसे नजारे कैमरे में कैद हुए जिन्होंने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई ये दोनों भाई पहले की तरह एक साथ है या फिर इनके बीच कोई पर्सनल लड़ाई चल रही है.
Hardik And Krunal Pandya Clash: क्या हार्दिक और क्रुणाल के बीच अनबन?
मैच का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा. आमतौर पर अपने भाई की सफलता पर जश्न मनाने वाले क्रुणाल इस बार हार्दिक के आउट होने पर खुशी से उछलते और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए. इसके अलावा भी पूरे मैच के दौरान इन दोनों भाईयों को एक साथ कोई भी बातचीत करते नहीं देखा गया. कई बार तो इन्हें एक-दूसरे से नजरें चुराते हुए भी देखा गया. मैदान पर चल रही इन हरकतों ने उन अफवाहों पर मुहर लगा दी है, जिनमें पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की बात कही जा रही थी.
Hardik And Krunal Pandya Clash: हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल का सेलिब्रेशन
वानखेड़े के मैदान पर वैसे तो बहुत से सेलेब्रेशन देखने को मिलते हैं. लेकिन असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा. क्योकि जैसे ही हार्दिक आउट होकर पवेलियन की ओर मुड़े कैमरों ने क्रुणाल पंड्या का जो रिएक्शन कैद किया उसने सबको हिला कर के रख दिया. क्रुणाल मैदान पर किसी दुश्मन की तरह आक्रामक होकर जश्न मना रहे थे और खुशी से उछल रहे थे.
उनके चेहरे पर अपने भाई के आउट होने का दुख बिल्कुल भी नहीं था, बल्कि वो अपने भाई की विकेट को एक दुश्मन की तरह ट्रिट करते हुए जश्न मना रहे थे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर अब कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं.
Hardik And Krunal Pandya Clash: क्या दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद?
जानकारों का मानना है कि हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद से ही परिवार के समीकरण बदलने लगे थे. हाल के दिनों में जहां क्रुणाल और उनकी पत्नी को नताशा के साथ वक्त बिताते देखा गया, तो वहीं हार्दिक अक्सर माहिका के साथ नॉर्मल फंक्शन्स में नजर आए हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने 2 आईसीसी ट्रॉफिज़ भी जीती पर उसपर भी क्रुणाल और उनकी पत्नी की ओर से कोई बधाई का मैसेज नहीं शेयर किया गया. जबकि पहले दोनों भाई एक दूसरे के लिए ढाल बनकर खड़े दिखाई देते थे.
Read More: Axar Patel किसको मानते है Delhi Capitals की हार का जिम्मेदार?, जानें किसका प्रदर्शन रहा बेहतर!
