‘मेरे मुंह न लगना’, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी की उड़ाई धज्जियां, खुलेआम दे दी धमकी

By raj kiran

Published on:

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह एक बार फिर काफी चर्चाएं बटोर रहे हैं. भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर खलबली मच गई.

हरभजन ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद को करारा जवाब दिया. तनवीर ने कुछ दिनों पहले भारतीय दिग्गज के खिलाफ जहर उगला था. अब हरभजन सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया है.

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed: हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद को लताड़ा

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed

हरभजन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए क्रिकेट जगत में काफी मशहूर हैं. उन्होंने कई मौकों पर ऐसे बयान दिए जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी रहे. इसके अलावा भज्जी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है. इस बार 45 वर्षीय दिग्गज ने एक पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर को फटकार लगाई है. हम बात तनवीर अहमद की कर रहे हैं.

हाल ही में तनवीर ने भज्जी को लेकर एक विवादित बयान दिया. इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान हरभजन सिंह ब्रॉडकास्टर की भूमिका में थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का इंटरव्यू लिया. इसपर एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए अहमद ने कहा, ‘जहां-जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी होते हैं वो (हरभजन) उनके आसपास ही घूमते रहते हैं’. अब हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को लताड़ा है.

‘5 टेस्ट और 100 टेस्ट खेलने में काफी फर्क होता है’

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed

अपने यूट्यूब चैनल ‘हरभजन टर्बनेटर सिंह’ पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, “ये वीडियो एक टुच्चे इंसान के बारे में है. जिसने मेरे बारे में कमेंट किया है. मुझे उसके बारे में पता भी नहीं है कि कौन है. मैं बार-बार इसको देखता रहता हूं कि ये ड्रामा करता रहता है. ये कोई तनवीर अहमद है जिसने पाकिस्तान के लिए 3,4 मैच खेले हैं. पर ये हरकतें ऐसी करता है कि ये कोई इमरान खान, वसीम अकरम या वकार यूनिस हो. आपके इतने बड़े-बड़े क्रिकेटर हुए हैं, वो तो कभी किसी को कुछ नहीं कहते.

“लेकिन तेरे जैसे जिनकी कोई उपलब्धि नहीं है, ऐसे टुच्चे चैनल पर बैठकर बकवास करते हैं. आपको सलीका नहीं है, इज्जत देनी नहीं आती. 5 टेस्ट खेलने और 100 टेस्ट खेलने में काफी फर्क होता है. तनवीर अहमद अपने अंदर झांको और बकवास करनी बंद करो. आगे कभी मेरे मुंह न लगना. ये वीडियो तो मैंने इज्जत वाली बना दी. मगर अब तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा.”

जानें कौन हैं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed

तनवीर अहमद पाकिस्तान के पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 5 टेस्ट, 2 वनडे व एक टी20 मुकाबला खेला. तीनों फॉर्मैट को मिलाकर उनके नाम कुल 20 विकेट हैं. साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के 3 साल बाद 2013 में वह टीम से बाहर हो गए. जिसके बाद उनकी कभी वापसी नहीं हो सकी.

 

Read More: कंगारुओं पर टुटा ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों का कहर, 23 रन से चटाई ऑस्ट्रेलिया को धूल

Exit mobile version