GT VS RR Match: Gujarat Titans ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर Rajasthan Royals को आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में 77 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान Shubman Gill और Sai Sudharsan ने दमदार अर्धशतक जड़े, वहीं बाद में गेंदबाजों ने राजस्थान की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन की अपनी सातवीं जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में 14 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई। अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम टॉप-4 से बाहर होती दिखाई दे रही है।
Gujrat Titans News: कैसा रहा गुजरात का प्रदर्शन?
मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों पर 84 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने भी 36 गेंदों में 55 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।
Rajasthan Royals News: कैसा रहा राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन?
230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत तेज रही। युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi और कप्तान Yashasvi Jaiswal ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 गेंदों में 38 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाते हुए 3 चौके और 3 छक्के लगाए। हालांकि उनके आउट होते ही राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ही सिमट गई।
राजस्थान की ओर से Ravindra Jadeja ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 24 रन और शुभम दुबे ने 15 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर सके।
GT VS RR Match: गुजरात के बॉलर्स ने नही होने दी राजस्थान की वापसी
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की बात करें तो Rashid Khan ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं Jason Holder ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा Kagiso Rabada को 2 और Mohammed Siraj को 1 सफलता मिली। गुजरात के गेंदबाजों ने राजस्थान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला एकतरफा बना दिया।
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
