राजस्थान रॉयल्स को मिली एक और शिकस्त, गुजरात टाइटंस ने उन्हीं के घर में पटका, प्लेऑफ के करीब पहुंची

By raj kiran

Published on:

RR vs GT Scorecard

RR vs GT Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-52 में दो जबरदस्त टीमों की भिड़ंत हुई. एक तरफ राजस्थान रॉयल्स खड़ी थी. उनके खिलाफ गुजरात टाइटंस खेलने उतरी. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम ने इस मुकाबले की मेजबानी की. जहां गुजरात ने राजस्थान को उन्हीं के होम ग्राउंड पर करारी शिकस्त दे दी. टॉस राजस्थान के पक्ष में रहा था. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि उनका ये निर्णय उन्हीं के विरुद्ध चला गया. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 229 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. जवाब में राजस्थान 152 रन बनाकर मैच 77 रनों से हार गई.

RR vs GT Scorecard: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

RR vs GT Scorecard

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कमाल का रहा. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर आग उगला. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की. साई और गिल दोनों के बल्लों से अर्धशतकीय पारियां निकली. आखिर में वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवटिया की ओर से कमाल का फिनिश आया.

जिसकी बदौलत गुजरात ने एक विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. राजस्थान के गेंदबाज इस मुकाबले में बेअसर दिखे. टीम के नंबर-1 पेसर जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवर में 46 रन लुटा दिए. RR के बॉलर्स ने खूब अतिरिक्त रन भी दिए. जिसका गुजरात ने जमकर फायदा उठाया. बल्लेबाजी के लिए आई राजस्थान लक्ष्य से 77 रन दूर रह गई.

ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

RR vs GT Scorecard

गुजरात की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो ओपनर साई सुदर्शन ने 36 बॉल पर 55 रन ठोके. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 118 रन जोड़े. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से भी 20 गेंदों पर 37 रनों की पारी निकली. गिल ने लाजवाब बैटिंग करते हुए 44 बॉल का सामना करके 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार इनिंग्स खेली. आखिर में राहुल तेवटिया ने भी 4 गेंदों पर 14 रन ठोक GT का स्कोर 20 ओवर में 229 रनों तक पहुंचा दिया. राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी पर नजर डालें तो ब्रिजेश शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए. स्पिनर्स यश राज और रविंद्र जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आए.

राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग का हाल

RR vs GT Scorecard

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी ताबड़तोड़ रही थी. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की. 15 वर्षीय बैटर ने महज 16 बॉल पर 36 रन बना डाले. जिसमें उन्होंने 3 छक्के और इतने ही चौके लगाए. मोहम्मद सिराज ने उनका शिकार किया. ध्रुव जुरेल ने  बॉल पर  रनों की पारी खेली. पहले पावरप्ले में राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 78 रन बना लिए थे. हालांकि इसके बाद उनकी बैटिंग लड़खड़ा गई. अंत में मेजबान टीम 152 रनों तक ही पहुंच पाई.

 

Read More: “विश्व क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जो फिन एलन की तरह गेंद को इतनी ताकत से मारते हैं”: मार्क बाउचर

Exit mobile version