Game Plan Between RR And RCB: IPL को शुरू हुए अभी कुछ ही टाइम हुआ है और ये टूर्नामेंट बेहद ही कम समय में काफी अच्छा वॉच टाइम अचीव कर चुका है. ऐसे में अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आ चुका है, जो कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार, 10 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारत में 7:30 बजे शुरू होगा.
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही आरसीबी की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 205 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से 11 रनों से जीता था. हालांकि अब तक राजस्थान ने RCB से कोई मैच नहीं जाती है, लेकिन इस सीजन में वो बैंगलुरू को हराने की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है.
दिन – शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – बरसापारा क्रिकेट स्टे़डियम, गुवाहाटी
Game Plan Between RR And RCB: कैसा है पिच का मिजाज?
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है. क्योंकि यहां कि पिच सपाट नहीं है और यहां जैसे-जैसे रात बीतती जाती है, वैसे-वैसे ओस के आने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है. यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 160 रन रहता है. बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 150 रनों का स्कोर डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया था. हालांकि इस मैच में सिर्फ 11-11 ओवर्स का खेल हुआ था, क्योंकि यहां बारिश के कारण देरी से मैच शुरू किया गया था.
अगर हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते हैं, बाकी के 3 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर अगर बात करें तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार प्लेयर्स पर सबकी नजरे होंगी. वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार इस टीम में अपने परफॉर्मेंस से लोगों को एंटरटेन कर सकते हैं.
Game Plan Between RR And RCB: दोनों टीम्स की प्लेइंग 11
Rajasthan Royals की ओर से प्लेइंग 11 की बात करें तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई खेल सकते हैं, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डोनोवन फरेरा टीम में शामिल होंगे.
दूसरी ओर Royal Challengers Bengaluru की ओर से प्लेइंग 11 की बात करें तो फिल साल्ट, विराट कोहील, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी मैच खेल सकते हैं. इसी के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा टीम में शामिल होंगे.
इसी के साथ अगर वीनिंग टीम की बात करें तो आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के जीतने के चांसेस बहुत ज्यादा हैं.
Read More: MS Dhoni की CSK में कब तक होगी वापसी, टीम के CEO ने किया खुलासा
