क्या RCB बरकरार रखेगी अपना डॉमिनेशन या DC दिखाएगी अपना दम, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between RCB Vs DC

Game Plan Between RCB Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग का ये 19वां सीजन कई मायनों में खास नजर आ रहा है और अब तो बैटल सीधा RCB और DC के बीच देखे को मिलने वाली है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वैसे तो सारे ही मुकाबले कांटे की टक्कर के होते हैं. लेकिन इस बार बैंगलुरू का पलड़ा दिल्ली पर थोड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है. लेकिन इस मुकाबले की भी अब तक हुए बाकी के मुकाबलों की तरह ब्लॉकबस्टर होने की पूरी संभावना है.

आपको बता दें कि RCB के खिलाड़ी ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और DC अभी भी अपनी लय ढूंढने की कोशिश कर रही है. लेकिन अब तक हुए मुकाबलों को देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि बैंगलुरू का बोलबाला थोड़ा ज्यादा है. क्योंकि आईपीएल के इस सीजन में जहां बैंगलुरू ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, तो वहीं दिल्ली 4 में से सिर्फ 2 ही मैच अपने नाम कर पाई है.

मैच: RCB vs DC
तारीख: 18 अप्रैल 2026
समय: शाम 19:30 IST
वेन्यू: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

Game Plan Between RCB Vs DC: वेदर रिपोर्ट

Game Plan Between RCB Vs DC (Source: Social Media)

अगर वेदर को लेकर बात करें तो बेंगलुरु में मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. नमी भी होगी पर ज्यादा नहीं और बारिश का कोई आसार नहीं है. हालांकि दूसरी पारी में ओस (Dew factor) एक बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए चेज़ करना पसंदीदा ऑप्शन होगा.

Game Plan Between RCB Vs DC: पिच रिपोर्ट और वेन्यू स्टैट्स

Game Plan Between RCB Vs DC (Source: Social Media)

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच छोटी बाउंड्री के साथ एक जानी-मानी बैटिंग पैराडाइज़ है. यहां बॉलिंग के मुकाबले बैटिंग करना आसान रहता है, खासकर उन बल्लेबाज़ों के लिए जो लाइन में आकर हिट कर सकते हैं. पेस vs स्पिन की बात करें तो, पिछले पांच मैचों में तेज़ गेंदबाज़ों ने यहां 46 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 17 विकेट मिले हैं. वहीं यहां का एवरेज स्कोर 206 रन है.

Game Plan Between RCB Vs DC: कैसा रहा है दोनों टीमों का चिन्नास्वामी स्टेडियम में परफॉर्मेंस

Game Plan Between RCB Vs DC (Source: Social Media)

अगर पिछले कुछ मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी ने यहां पिछले 5 मैच में से 4 मैच जीते हैं और 1 में उन्हें हार मिली है. RCB फिलहाल शानदार लय में है, उनके लगभग सभी मेन खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के साथ इस टीम का अलग डॉमिनेशन भी इस साल देखने को मिल रहा है. DC का टूर्नामेंट अब तक ज्यादा खास नहीं रहा है, पर अगर इस मैदान पर उनके पिछले कुछ समय में हुए प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें 5 में से दो जीत और तीन हार मिली है. ऐसे में उन्हें एक मजबूत घरेलू टीम के खिलाफ अपने मिडिल ऑर्डर से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी.

Game Plan Between RCB Vs LSG: क्या हो सकती है प्लेइंग 11?

Game Plan Between RCB Vs DC (Source: Social Media)

इसी के साथ अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो RCB की ओर से फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और जोश हेज़लवुड खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नुवान तुशारा टीम में एंट्री कर सकते हैं.

वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन इस मैच को खेल सकते हैं. इसी के साथ दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकेश कुमार मैदान में उतर सकते हैं.

ऐसे में यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अपना डॉमिनेशन दिल्ली के सामने भी बरकरार रखेगी या फिर DC का पलटवार बैंगलुरू की कमर तोड़ा देगा?

Read More: Punjab Kings के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया अपनी टीम के वीनिंग स्ट्रीक का राज़, प्लेयर्स पर दबाव ना बनाने पर दी अलग राय

Exit mobile version