Game Plan Between MI And PBKS: TATA IPL 2026 में ये हफ्ता राइवलरी वीक के तौर पर देखा जा रहा है. जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भी एक मैच होने वाला है और इसके जबरदस्त होने की पूरी उम्मीद है. क्योंकि बेंगलुरु के खिलाफ पिछला मैच 18 रन से हारने के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत के इरादे से जरूर उतरेगी, वहीं सनराइजर्स को 6 विकेट से हराकर लगातार 3 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स की निगाह अपनी चौथी जीत के ऊपर होगी.
Game Plan Between MI And PBKS: प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर हैं दोनों टीमें?
मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच हार चुकी है और इसी के साथ वो प्वाइंट्स टेबल में नौवे नंबर पर है. आपको बता दें कि टीम के खराब प्रदर्शन की खास वजह गेंदबाजी रही है, जिसके चलते टीम दबाव में नजर आई है. वहीं प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को इस मैच में वापसी करनी ही होगी. दूसरी ओर, पंजाब जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. इस टीम ने अब तक एक भी मैच में हार का सामना नही किया है.
पंजाब लगातार 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. इस मैच में भी वो अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. तो चलिए ऐसे में एक नजर डाल लेते हैं पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MI vs PBKS मैच में जीतने वाली टीम कौन हो सकती है, इसपर.
Game Plan Between MI And PBKS: मैच की जानकारी
मैच मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स
स्टेडियम वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच की तारीख 16 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, JioHotstar
Game Plan Between MI And PBKS: क्या है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs PBKS Head-to-Head) मुकाबलों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं. जिनमें से मुंबई इंडियंस ने 4 जीते हैं और पंजाब किंग्स ने 6 मैच अपने नाम किए हैं. पिछले 10 मैचों में तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दिया है.
Game Plan Between MI And PBKS: पिच रिपोर्ट (MI vs PBKS Pitch Report- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बेहद ही अनुकूल माना जाता है. क्योंकि यहां की पिच काफी सपाट है और बॉउंड्री भी छोटी है. तो बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में ज्यादा दिक्कत महसूस नहीं होती. लेकिन ये मैदान बॉलिंग के लिए ज्यादा खास नहीं माना जात है, क्योंकि यहां बॉलर्स की खुब पिटाई होती है. आपको बता दें कि इस मैदान पर अभी तक 128 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 48%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 51%
पहली पारी का औसत स्कोर 171
दूसरी पारी का औसत स्कोर 160
Game Plan Between MI And PBKS: क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अगर मुंबई इंडियंस के प्लेइंग-11 को लेकर बात करें तो इसमें रोहित शर्मा/विल जैक्स, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं.
वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल हो सकते हैं.
Read More: KKR को मिली हार पर Ajinkya Rahane ने जताया दुख, CSK को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात
