Game Plan Between GT And KKR: IPL 2026 को शुरू हुए काफी टाइम बीत गया है. लेकिन अब तक कोई भी ऐसा मुकाबला नही रहा है, जिसमें कांटे की चक्कर ना देखने को मिली हो. लेकिन अब हर किसी की नजर कल इस सीजन के होने वाले 25वें मुकाबलें पर है, जो कि गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार, 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा.
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था, जिसे ईडन गार्डन्स के मैदान पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 198 रन डिफेंड करके 39 रनों से जीता था. हालांकि इस साल दोनों ही टीमों के हालात काफी अलग है, जहां केकेआर अपनी पहली जीत ढूंढने की कोशिश कर रही है.
Game Plan Between GT And KKR: GT vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन – शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad-Pitch Report: क्या है पिच रिपोर्ट?
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर टॉस जीतकर ज्यादातार टीम्स रन को डिफेंड करना पसंद करती हैं. ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है, जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से 4 रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं. यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है और अगर पिच की बात करें तो यहां लाल मिट्टी की सपाट पिच. जिसमें उछाल काफी ज्यादा माना जाता है.
वहीं IPL 2026 में अब तक यहां बस एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 210 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 6 रनों से मात दी थी. इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 414 रन बने और 14 विकेट गिरे थे.
GT vs KKR Head To Head Record: हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच कुल 05 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें से गुजरात टाइटंस ने 03 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 01 मैच जीता है और 1 मैच बेनतीजा भी रहा है.
GT vs KKR, IPL 2026: किन प्लेयर्स पर होगी नजर?
गुजरात टाइटंस की टीम से शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल करके दिखा सकते हैं.
GT vs KKR Probable Playing XI: क्या होगा दोनों टीमों की प्लेइंग 11?
अगर गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 को ललेकर बात करें तो इसमें साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल होंगे.
दूसरी ओर अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो इसमें फिल एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी हो सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती टीम का हिस्सा बन सकते हैं.
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में अगर जीतने वाली टीम को लेकर बात करें तो इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा कोलकाता पर थोड़ भारी दिखाई दे रहा है. ऐसे में गुजरात की टीम जीत हासिल करने के लिए फैंस की फेवरेट रहेगी.
