Chennai Super Kings को हराकर अपनी जीत का खाता खो पाएगी KKR!, जानें क्या होगा दोनों टीमों का गेम प्लान?

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between CSK And KKR

Game Plan Between CSK And KKR: IPL 2026 में अब मुकाबले धीरे-धीरे रोमांचक होते जा रहे हैं. वहीं पिछले मैच में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम का एक्साइटमेंट लेवल भी काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में सीएसके और केकेआर के बीच मंगलवार को होने वाले मैच में चैन्नई एक बार फिर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी. क्योंकि अब तक केकेआर इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है, तो ऐसे में अभी कोलकाता पर दबाव भी थोड़ा ज्यादा है, इस वजह से अभी केकेआर को डामिनेट करना भी आसान दिखाई दे रहा है.

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की. सीएसके के इस पहली जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली. इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि अब कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने चैन्नई सुपर किंग्स के लिए क्या चुनौती हो सकती है और कैसा रहेगा पिच का मिजाज़ ये आपको हम बताने वाले हैं.

Game Plan Between CSK And KKR: कहा खेला जाएगा 22वां मैच?

Game Plan Between CSK And KKR (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर भी यहां लगभग 170 रन का रहता है.

Game Plan Between CSK And KKR: हेड टू हेड क्या रहे नतीजे?

Game Plan Between CSK And KKR (Source: Social Media)

अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से चैन्नई सुपर किंग्स ने 20 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मुकाबले जीते हैं. वहीं 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है.

Game Plan Between CSK And KKR: कौन से प्लेयर्स के लिए खास है पिच?

Game Plan Between CSK And KKR (Source: Social Media)

चैन्नई की टीम से सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और संजू सैमसन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो इसमें अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन और रिंकू सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. हालांकि पिच के हिसाब से इन दोनों ही टीमों के पास अच्छा मौका है 2 प्वाइंट्स हासिल करने का.

Game Plan Between CSK And KKR: क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11?

Game Plan Between CSK And KKR (Source: Social Media)

अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रशांत वीर हो सकते हैं.

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग 11 में अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन, रॉवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, ब्लैसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरूण चक्रवर्ती और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मथीशा पथिराना हो सकते हैं.

ऐसे में वैसे तो दोनों ही टीमें अपनी-अपनी जगह पर काफी मजबूत नजर आ रही हैं. लेकिन अगर किसी का पलड़ा भारी होने की बात करें तो उसमें 22वें मुकाबले के अंदर चैन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फैंस की प्राइयोरिटी पर रहेगी.

Read More: Hardik और Krunal Pandya के बीच बढ़ा तनाव!, मैदान पर लाइव ड्रामा देख फैंस हुए हैरान

Exit mobile version