विराट-शिखर ने भांगड़ा कर मनाया नववर्ष

By Desk Team

Published on:

केपटाउन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नववर्ष का जश्न शॉपिंग और साथी खिलाड़ी शिखर धवन के साथ केपटाउन की सड़क पर भांगड़ा डांस करके बेहतरीन अंदाज में मनाया।

विराट और शिखर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है जहां विराट संग शिखर भी दक्षिण अफ्रीका की सड़कों पर नाचते दिख रहे हैं। दोनों खिलाड़ी भांगड़ा के अलावा दक्षिण अफ्रीका की गीतों पर भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। विराट और अनुष्का की फोटो भी वायरल हुई है जिसमें दोनों केपटाउन की सड़कों पर शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का के साथ जिस दुकान पर गए हैं वहां पर 50% छूट के ऑफर का बोर्ड भी लगा है।

फोटो में शिखर भी अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में विराट अनुष्का के साथ लंच करते हुए फैन्स के साथ फोटो भी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। कप्तान विराट ने अनुष्का के साथ और भी कई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे अपने प्रशंसकों को नव वर्ष की बधाई दे रहे हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Exit mobile version