Qualifier 2 से पहले Vaibhav Sooryavanshi का GT और Shubman Gill को बड़ा Message

By Anjali Maikhuri

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Mindset

Vaibhav Sooryavanshi Mindset: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस तरह वो बड़े-बड़े गेंदबाज़ों की धुनाई कर रहे हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। वो सिर्फ 3 रन से अपना शतक चूक गए और क्रिस गेल का सबसे तेज IPL शतक वाला रिकॉर्ड भी टूटने से रह गया।

Vaibhav Sooryavanshi Mindset

लेकिन सबसे खास बात उनकी बल्लेबाज़ी नहीं, बल्कि मैच के बाद दिया गया उनका बयान रहा।

जहां ज्यादातर खिलाड़ी शतक मिस करने का दुख जताते, वहीं वैभव ने ऐसी बात कही जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी टीम जीतती है, तो उन्हें 100 नहीं बल्कि 80 रन बनाकर भी खुशी होगी।

Vaibhav Sooryavanshi Mindset: “टीम जीतेगी तो ही रन की कीमत है”

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव ने बताया कि उनके पिता ने बचपन से उन्हें एक ही बात सिखाई है  क्रिकेट में सबसे ऊपर टीम होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी 100 या 200 रन बना ले लेकिन टीम हार जाए, तो उन रनों का ज्यादा मतलब नहीं रहता।

वैभव के मुताबिक, अगर वो 80 रन बनाकर टीम को जीत दिला दें, तो वो उनके लिए किसी शतक से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और आखिर में जीत सबसे ज्यादा जरूरी होती है।

इतनी छोटी उम्र में इस तरह की सोच देखकर हर कोई प्रभावित है। सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि वैभव सिर्फ बड़े खिलाड़ी नहीं, बल्कि बड़ी सोच वाले इंसान भी बनते जा रहे हैं।

वैभव ने ये भी कहा कि अगर राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट में आगे तक जाती है, तो उन्हें और मौके मिलेंगे बड़े रिकॉर्ड बनाने के। यानी उनका पूरा फोकस अभी सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाने पर है।

Gujarat Titans के खिलाफ भी रहेगा वही आक्रामक अंदाज़

Shubman Gill

अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला Gujarat Titans से क्वालिफायर 2 में होने वाला है। इस बड़े मैच से पहले भी वैभव का आत्मविश्वास बिल्कुल कम नहीं हुआ है।

उन्होंने साफ कहा कि टीम उसी पॉजिटिव माइंडसेट के साथ मैदान में उतरेगी, जिस तरह पूरे सीजन खेलती आई है। वैभव ने कहा कि वो बड़े मैच का दबाव नहीं लेना चाहते और अपनी ताकत के साथ खेलेंगे।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि वैभव अपने आक्रामक खेल में कोई बदलाव नहीं करना चाहते। यानी फैंस को अगले मैच में भी वही तूफानी बल्लेबाज़ी देखने को मिल सकती है।

इस सीजन वैभव अब तक 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 240 से ज्यादा का है। वो इस समय IPL 2026 के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं और MVP अवॉर्ड जीतने के सबसे मजबूत दावेदार भी माने जा रहे हैं।

लेकिन इन सब रिकॉर्ड्स और तारीफों के बीच जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है उनकी सोच। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव जिस तरह टीम को खुद से ऊपर रख रहे हैं, वही बात उन्हें बाकी खिलाड़ियों से खास बनाती है।

अब पूरे क्रिकेट जगत की नजर राजस्थान रॉयल्स के अगले मैच पर है। क्योंकि अगर वैभव का बल्ला फिर चला, तो IPL 2026 में एक और बड़ा इतिहास बन सकता है।

Also Read: 3 खराब Season के बाद Hardik Pandya से छीनी MI की कप्तानी, अगले Season इस Team के कप्तान बनेंगे Hardik Pandya

Exit mobile version