Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच क्रिकेट फैंस शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन। वैभव ने मैदान के हर कोने में इतने बड़े शॉट लगाए कि हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए।
इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 लंबे छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 334 से भी ज्यादा रहा। कुछ समय के लिए ऐसा लग रहा था कि आज IPL इतिहास बदलने वाला है। फैंस को उम्मीद थी कि वैभव शायद क्रिस गेल का सबसे तेज शतक वाला रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026
जब वह 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सिर्फ एक बड़ा शॉट उन्हें इतिहास में सबसे ऊपर पहुंचा सकता था। लेकिन दुर्भाग्य से वह कैच आउट हो गए और सिर्फ 3 रन से शतक चूक गए। जैसे ही उनका विकेट गिरा, पूरा स्टेडियम शांत हो गया। कैमरे में उनकी आंखों में निराशा भी साफ दिखाई दी।
भले ही वैभव शतक से चूक गए हों, उन्होंने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वैभव के नाम इस सीजन में 65 छक्के हो चुके हैं, जबकि गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।
Sachin Tendulkarऔर मोहम्मद कैफ भी हुए फैन
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। सचिन ने कहा कि वैभव का bat swing कमाल का है और जिस तरह वह अपने front foot को हटाकर leg side की गेंदों पर बड़े शॉट लगाते हैं, वह बेहद खास है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी वैभव को “भविष्य का सुपरस्टार” बताया। कैफ ने कहा कि क्रिकेट दुनिया एक चमत्कार देख रही है और आने वाले समय में वैभव बहुत बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं।
वैभव ने इस मैच में सिर्फ छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। IPL playoff मैच में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने शुबमन गिल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा powerplay में 8 छक्के लगाकर उन्होंने सनथ जयसूर्या का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इस सीजन में वैभव ने 15 मैचों में 680 रन बना दिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 240 से भी ज्यादा है, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए अविश्वसनीय है। सबसे बड़ी बात ये है कि वह सिर्फ 15 साल के हैं और अभी उनका करियर शुरू ही हुआ है।
Also Read: राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, अब GT से होगी टक्कर, SRH का सफर हुआ समाप्त
