Rajasthan Royals ownership deal: Rajasthan Royals को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया के जाने-माने उद्योगपति लक्ष्मी एन. मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने दवा उद्योग के बड़े नाम अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस टीम में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है। यह डील करीब 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15,600 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस सौदे के बाद राजस्थान रॉयल्स का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
Rajasthan Royals ownership deal
यह खरीदारी उस समय हुई जब पहले एक अमेरिकी समूह इस टीम को खरीदने की दौड़ में था, लेकिन बाद में वह पीछे हट गया। बताया गया कि उनकी बोली लगभग 1.63 अरब डॉलर थी, लेकिन जांच और प्रक्रिया (ड्यू डिलिजेंस) में कुछ दिक्कतें आने के कारण यह आगे नहीं बढ़ सकी।
इस नए समझौते के अनुसार, यह डील अभी पूरी तरह से अंतिम नहीं हुई है। इसे पूरा होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), सीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य जरूरी सरकारी मंजूरी लेनी होगी। उम्मीद है कि यह पूरा सौदा 2026 के तीसरे तिमाही तक पूरा हो जाएगा।
Team का Future
इस नई डील के बाद राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना संरचना में बड़ा बदलाव हुआ है। मित्तल परिवार के पास लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला के पास करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। बाकी लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा पुराने निवेशकों और मंजूर किए गए पार्टनर्स के पास रहेगा, जिनमें मनोज बडाले भी शामिल हैं।
नई बोर्ड संरचना में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे। बडाले टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अपने अनुभव से मार्गदर्शन देते रहेंगे।
लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनका Rajasthan से गहरा जुड़ाव है और क्रिकेट उनके परिवार का पसंदीदा खेल है, इसलिए यह टीम उनके लिए खास है। वहीं आदित्य मित्तल ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है और वे इस परंपरा को और मजबूत करना चाहते हैं।
अदार पूनावाला ने भी कहा कि वे इस टीम के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके विकास में पूरा सहयोग देंगे। पुराने मालिक मनोज बडाले ने भी नए मालिकों का स्वागत किया और कहा कि यह बदलाव टीम के लिए एक नई शुरुआत है।
राजस्थान रॉयल्स सिर्फ आईपीएल टीम नहीं है, बल्कि यह दक्षिण अफ्रीका की Paarl Royals और कैरेबियन की Barbados Royals जैसी टीमों की भी मालिक है।
Also Read: Tilak Varma के हाथ पर बंधी करोड़ों की घड़ी CSK के प्लेयर ने क्यों तोड़ी?, जानें पूरी सच्चाई
