न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

By Desk Team

Published on:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 फरवरी को वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच वेलिंग्टन में खेला जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों मैैचों में धोनी की जगह दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी। बता दें कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने पांचवें वनडे से पहले कहा है कि धोनी अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह आखिरी वनडे खेल सकते हैं।

धोनी की चोट पर ये अपडेट आया है

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले संजय बांगर ने कहा है, हां, धोनी फिट हैं और वो पांचवां वनडे मैच खेलेंगे। हैमस्ट्रिंग की परेशानी से धोनी अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। चौथे वनडे मैच से पहले धोनी ने नेट्स पर प्रैक्टिस की थी लेकिन उस मैच में टीम मैनेजमेंट ने विश्व कप से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। यही वजह है कि वह धोनी को पूरा समय दे रहे हैं ठीक होने का।

माही इस समय शानदार फॉर्म में हैं

महेंद्र सिंह धोनी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। साल 2019 की शुरूआत में ही धोनी ने अपनी शानदार फॉर्म के लिए सबको बता दिया है। न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में धोनी ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे जिसकी बदौलत टीम को सीरीज जीताई थी।

धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में धोनी ने बहुत शानदा विकेटकीपिंग की थी।

भारत ने 10 साल बाद जीती है न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से जीत लिया था लेकिन हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था जिसके बाद सीरीज 3-1 हो गई थी। साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में जीती थी। उसके बाद अब 10 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में वनडे सीरीज जीती है।

Exit mobile version