मुंबई के खिलाफ हार का क्रम तोड़ने उतरेगी केकेआर

By Team Desk

Published on:

कोलकाता : पिछले तीन साल से मुंबई इंडियन्स के हाथों लगातार हार झेलने वाला मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स आज यहां अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ होने वाले मैच में हार का क्रम तोड़कर आईपीएल अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। केकेआर ने अब तक आईपीएल के 11 सत्रों में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जो 21 मैच खेले हैं उनमें से 17 में उसे हार का सामना करना पड़ा। यह किसी एक आईपीएल टीम का किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे खराब रिकार्ड है।

वानखेड़े स्टेडियम में छह मई को खेले गये मैच में भी केकेआर को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी मुंबई के हाथों लगातार सातवीं हार है। असल में केकेआर पिछले 1125 दिन से मुंबई को हराने में नाकाम रहा है। उसने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आखिरी जीत आठ अप्रैल 2015 को हासिल की थी। यही नहीं केकेआर की लय जहां गड़बड़ा रही है वहीं आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई ने सही समय पर लय हासिल की है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version