IPL 2026 Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले सबसे बड़ी खबरों में से एक रही संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में जाना। भारतीय टी20 टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने के बाद संजू इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान रहे संजू को CSK ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, और यह आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित ट्रेड डील में से एक रही।
CSK में आने के बाद सबसे दिलचस्प बात यह रही कि संजू ने कप्तानी की कोई मांग नहीं रखी। टीम की कमान पहले से ही रुतुराज गायकवाड़ के पास है, जो एमएस धोनी के बाद टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संजू ने साफ कहा कि जब आप किसी नए टीम में जाते हैं, तो वहां शर्तें नहीं रखनी चाहिए, बल्कि पहले खुद को साबित करना चाहिए। उनका कहना है कि नए घर में जाते समय जिम्मेदारी और सम्मान कमाने पर ध्यान देना चाहिए, न कि मांगों पर।
संजू ने यह भी बताया कि वह CSK की संस्कृति और माहौल से काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि चेन्नई में लोगों में टीम के लिए बहुत समर्पण होता है और खासकर मलयाली समुदाय के लोग वहां मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं। इसलिए वह भी उसी भावना के साथ टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।
IPL 2026 Sanju Samson: CSK में संजू का प्रदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ को समर्थन
आईपीएल 2026 का यह सीजन संजू सैमसन के लिए अब तक बहुत शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 10 पारियों में 402 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 167 का रहा है। इसमें दो शतक और एक नाबाद 87 रन की शानदार पारी शामिल है। यह दिखाता है कि वह कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम के लिए कितने अहम साबित हो रहे हैं।
IPL 2026 Sanju Samson
हालांकि शुरुआत में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के फॉर्म और रणनीति को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन संजू ने उनका पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रुतुराज एक बहुत अलग और शांत किस्म के खिलाड़ी हैं, लेकिन अंदर से वह बेहद आत्मविश्वासी हैं। संजू के मुताबिक रुतुराज दबाव में भी सही फैसले लेने की क्षमता रखते हैं, जो उन्हें एक अच्छा कप्तान बनाता है।
संजू ने यह भी कहा कि आजकल लोग ज्यादा बातें करते हैं, लेकिन असली फर्क मैदान पर किए गए काम से पड़ता है। उनका मानना है कि रुतुराज जैसे खिलाड़ी अपनी बात से ज्यादा अपने प्रदर्शन और फैसलों से जवाब देते हैं।
