रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर जीत, सूर्यकुमार यादव की टीम फाइनल में

By Anjali Maikhuri

Published on:

India Into the Finals

India Into the Finals: मेन इन ब्लू ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग की, वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया और 7 रन से मैच जीत लिया। इस धमाकेदार पारी की सबसे बड़ी वजह संजू सैमसन थे, जिन्होंने एक बार फिर शानदार बैटिंग की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

India Into the Finals

India Into the Finals (Source : Social Media)

संजू सैमसन पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे और सेमीफाइनल में भी उन्होंने अपनी बैटिंग इसी तरह जारी रखी। उन्होंने 89 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। हालांकि वह अपना शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनकी पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में 89 रन बनाकर संजू सैमसन ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की, जो T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।

IND vs ENG (Source : Social Media)

विराट कोहली ने 2016 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन बनाए थे। अब सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ इतना ही स्कोर बनाकर उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इतना ही नहीं, सैमसन ने इस टूर्नामेंट में एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने एक T20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

सैमसन के अब 2026 T20 वर्ल्ड कप में 16 छक्के हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 2024 में 15 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में शिवम दुबे, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं।

Sanju Samson Record vs England

Sanju Samson

भारत की पारी सिर्फ़ सैमसन के दम पर नहीं चली। टीम के बाकी बल्लेबाज़ों ने भी तेज़ी से रन बनाए और स्कोर को 250 के पार पहुँचाया। शिवम दुबे ने 43 रन की तेज़ पारी खेली और बीच के ओवरों में रन रेट बनाए रखा। ईशान किशन ने 39 रन बनाकर टीम को मज़बूत शुरुआत दी।

हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए, और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए और आखिरी ओवरों में तेज़ी से रन जोड़े। इन सभी बल्लेबाज़ों की मदद से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों के अटैक के सामने इंग्लिश गेंदबाज़ ज़्यादा असर नहीं डाल सके।

भारत की बॉलिंग की बात करें तो वह थोड़ी स्ट्रगल करती दिखी लेकिन उसने विरोधी टीम को 246/7 पर रोककर फ़ाइनल में जगह बनाई और मैच जीत लिया।

अब, मेन इन ब्लू का मुकाबला 8 मार्च, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से होगा।

Also Read : Sanju Samson का धमाका, 89 रन ठोककर कोहली की बराबरी, रोहित को छोड़ा पीछे

Exit mobile version