कोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने नवंबर में भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले होने वाले जगमोहन डालमिया मेमोरियल लेक्चर में भाषण देने के लिये महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को आमंत्रित किया है। गांगुली ने कल ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा, मैंने लेक्चर के लिये उनसे (संगकारा) बात की है और हम जल्द ही तारीख तय कर लेंगे। बीसीसीआई का अपना एमएके पटौदी मेमोरियल लेक्चर आयोजित होता है और डालमिया लंबे समय तक कैब अध्यक्ष रहे थे जिससे राज्य संघ को लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के महान प्रशासक के लिये श्रद्धांजलि देने का बिलकुल सही तरीका होगा जिनका 20 सितंबर 2015 को निधन हो गया था। पिछले वर्ष भी सितंबर-अक्तूबर में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले कैब ने एक लेक्चर की योजना बनायी थी लेकिन इसका आयोजन नहीं हो पाया था क्योंकि यह बीसीसीआई की विशेष आम बैठक के साथ पड़ रहा था। कैब ने इस साल जनवरी में भी भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले योजना बनायी थी लेकिन उच्चतम न्यायालय ने तब के बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बर्खास्त कर दिया जिससे यह अंतिम समय में रद्द करना पड़ा।
गांगुली ने डालमिया मेमोरियल लेक्चर के लिये किया संगकारा को आमंत्रित
By Team Desk
Published on:
Share functionality is not supported in this browser.
