Dhoni-Rohit Reunion: मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करली है। Wankhede Stadium में उस समय शानदार माहौल देखने को मिला जब ICC के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने थे। स्टेडियम में हजारों फैंस के साथ कई बड़े क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे। मैच का रोमांच जितना मैदान पर था, उतना ही स्टैंड्स में भी देखने को मिला।
Dhoni-Rohit Reunion: स्टेडियम में दिखे क्रिकेट और बॉलीवुड के बड़े नाम
इस खास मुकाबले को देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां स्टेडियम पहुंचीं। Jay Shah, जो ICC के चेयरमैन हैं, भी मैच देखने के लिए मौजूद थे। भारत के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni अपनी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ VVIP बॉक्स में बैठे मैच का मजा लेते नजर आए। मैच के दौरान Rohit Sharma भी उनसे मिलते दिखे और दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। रोहित की पत्नी Ritika Sajdeh भी उनके साथ थीं।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज KL Rahul भी स्टैंड्स में नजर आए। उनके साथ उनके साले और बॉलीवुड अभिनेता Ahaan Shetty भी मैच का आनंद लेते दिखे।
क्रिकेट सितारों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे भी स्टेडियम में मौजूद थे। अभिनेता Anil Kapoor, Varun Dhawan और अभिनेत्री Tripti Dimri को स्टैंड्स में देखा गया। इसके अलावा Ranbir Kapoor अपनी पत्नी Alia Bhatt और अपनी बेटी Raha Kapoor के साथ मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए यह किसी फिल्मी इवेंट से कम नहीं था।
इसके अलावा Mumbai Indians की मालकिन Nita Ambani भी अपने परिवार के साथ टीम इंडिया का हौसला बढ़ाती नजर आईं। उनके साथ Akash Ambani, Shloka Mehta और Radhika Merchant भी स्टैंड्स में मौजूद थे।
Dhoni-Rohit Reunion: बल्लेबाजी में चमकी टीम इंडिया
मैदान पर भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की शुरुआत काफी तेज रही और विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इसके बाद Ishan Kishan ने 39 रनों की तेज पारी खेली और स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। मध्यक्रम में Shivam Dube ने 43 रन बनाए, जबकि Tilak Varma ने सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेलकर मैच का रोमांच और बढ़ा दिया। आखिर में Hardik Pandya ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
इन सभी पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह किसी भी टीम का टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में चौथे नंबर पर भी दर्ज हो गया।
Also read: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर जीत, सूर्यकुमार यादव की टीम फाइनल में
