दिल्ली डेयरडेविल्स के घरेलू मैचों की टिकट बिक्री शुरू

By Team Desk

Published on:

आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के 11वें संस्करण के लिये घरेलू मैचों की टिकट बिक्री शुरू हो गयी है। दिल्ली टीम को अपने घरेलू मैच फिरोत्रशाह कोटला मैदान पर खेलने हैं। टिकटों की कीमत 750 रूपये से 17500 रूपये तक रखी गयी है। टिकटों की कीमत में सप्ताह के दिनों और सप्ताहंत में फर्क रहेगा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पेटीएम को अपना आधिकारिक टिकट साझेदार बनाया है।

रिटेल काउंटर चार अप्रैल को खुलेंगे। दिल्ली को कोटला में 21 अप्रैल को बेंगलुरू से, 23 अप्रैल को पंजाब से, 27 अप्रैल को कोलकाता से, दो मई को राजस्थान से, 10 मई को हैदराबाद से, 18 मई को चेन्नई से और 20 मई को मुंबई इंडियन्स से खेलना है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version