Abhishek Sharma ने बनाया नया रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी पारी देख फैंस हुए हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Abhishek Sharma New Record

Abhishek Sharma New Record: अभिषेक शर्मा ने शनिवार (18 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। खास बात यह रही कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह 0 पर आउट हो गए थे।

Abhishek Sharma Fastest Fifty: अभिषेक शर्मा ने बनाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी

Abhishek Sharma New Record (Source: Social Media)

चेन्नई के खिलाफ मैच में अभिषेक ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनर के तौर पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर बनाया था।

Abhishek Sharma New Record (Source: Social Media)

इस मुकाबले में अभिषेक ने केवल 22 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस तेजतर्रार पारी की बदौलत टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और अंततः 10 रन से जीत हासिल की।

Abhishek Sharma Performance: कैसा रहा है अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन?

Abhishek Sharma New Record (Source: Social Media)

अगर इस सीजन में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें, तो अब तक उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 7 रन बनाए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रन की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 74 रन बनाए। राजस्थान के खिलाफ फिर से शून्य पर आउट होने के बाद चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 59 रन की शानदार पारी खेली।

अब तक खेले गए 6 मैचों में अभिषेक शर्मा ने 31.33 की औसत और 229.26 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 188 रन बनाए हैं। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो अभिषेक शर्मा अब तक 83 मैच खेल चुके हैं। इनकी 80 पारियों में उन्होंने 27.45 की औसत और 167.55 के स्ट्राइक रेट से 2004 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन रहा है।

Read More: क्या RCB बरकरार रखेगी अपना डॉमिनेशन या DC दिखाएगी अपना दम, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version