विराट का जल्दी आउट होना बना अनुष्का का सिरदर्द, फैन्स के निशाने पर आई ‘रोज़ी भाभी’

By Desk Team

Published on:

शादी के बाद विराट कोहली  के वापसी तब खराब साबित हो गयी जब वो पहली पारी में सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए पर उनका आउट होना अनुष्का के लिए सरदर्द बन गया है। सोशल मीडिया पर विराट खूब ट्रोल हो रहे है और फैंस के निशाने पर है अनुष्का। आईये नजर डालते है पूरे वाकये पर।

शादी के बाद मौजूदा जारी साउथ अफ्रीका सीरीज पर विराट कोहली ने वापसी की पर पहले टेस्ट में वो कुछ खास नहीं कर पाए। पहली पारी में भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 300 से कम स्कोर पर तो रोका पर ये ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी।

भारत की पारी शुरू होते ही साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की और भारत के तीन विकेट मात्र 28 रनों पर गिरा दिए जिसमे मुरली विजय , शिखर धवन और भारतीय कप्तान विराट कोहली शामिल है। अब विराट जल्दी आउट हो गए ये तो खेल का हिस्सा है पर उनका जल्दी आउट होना फैन्स को पसंद नहीं आया ।

सोशल मीडिया पर लोगों विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया। शादी के बाद विराट की नई नवेली दुल्हन अनुष्का शर्मा  भी टीम को चियर्स करने पहुंची पर टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद वही सबसे पहले निशाने पर आयी है।

कई लोगों ने विराट का मजाक उड़ाते हुए कहा की ‘विराट कोहली इस वजह से जल्दी आउट हुए क्योंकि उन्हें अनुष्का के साथ शॉपिंग करने जाना था। वहीं कुछ लोगों ने अनुष्का को विराट के लिए बैडलक बताया। पहले भी कई मौकों पर अनुष्का ट्रोल हो चुकी है।

इससे पहले भी अनुष्का कई मौकों पर फैन्स के निशाने पर आ चुकी हैं, जब विराट परफॉर्म नहीं कर पाए। सबसे बड़ा हंगामा 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में हुआ था। तब अनुष्का विराट को चीयर करने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। इस अहम मैच में विराट फ्लॉप रहे थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के  पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर भड़क गए और उन्होंने कहा की खिलाडियों पर पर्सनल अटैक अछि बता नहीं है और फैंस को ये समझना चाहिए।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Exit mobile version