बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज समाप्त होने के बाद भारत के अनुभवी बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ वृंदावन पहुंचें और उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए | कोहली अब दोबारा वृंदावन पहुंचे और इस बार राधावल्लभ जी के दर्शन करने पहुंचे | हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट हाथ जोड़कर बैठे दिख रहे है और अनुष्का शाश्वत प्रणाम कर रही हैं। बता दे जब कुछ दिनों पहले विराट अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे, तब उन्होंने यह भी पूछा था की जब वो मैदान पर रन नहीं बना पाते हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए |
इसके जवाब में महाराज जी ने कहा था की जैसे उनके लिए भगवान की भक्ति ही उनकी साधना है, वैसे ही जब विराट शतक बनाते हैं या बड़ी पारी खेलते हैं या भारत जीतता है तो पूरा भारत खुश होता है | महाराज जी ने आगे कहा की जब विराट पुरे देश के लिए खुशी की वजह बन सकते हैं, तो उनके लिए क्रिकेट का अभ्यास ही सच्ची साधना है और उन्हें अभ्यास कभी नहीं छोड़ना चाहिए |
इस साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी में शुरू होने जा रहा है | विराट काफी समय से खराब फॉर्म से गुज़र रहे है और इसी बीच उनका वृंदावन पहुंचना ये दर्शाता है की वो आने वाले टूर्नामेंट में भारत के लिए ढेरो रन बनाना चाहते है | 2024 में विराट के आकड़े बिलकुल भी अच्छे नहीं रहे है | काफी दिनों ने उनके रणजी ट्रॉफी में खेलने की अटकले भी आ रही है |
विराट 2023 में जब आखिरी बार वृंदावन पहुंचे थे, तब भी उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की थी | उनके तुरंत बाद ही तीन साल से बिना शतक लगाए विराट का फॉर्म वापस आ गया था और उन्होंने शतक लगाया था | विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 160 रन की पारी खेली | उसके कुछ ही समय बाद उन्होंने टेस्ट में भी शतक जड़ा |