Final में चमका शर्मा जी का बल्ला 18 ball में जड़ा अर्धशतक

By Anjali Maikhuri

Published on:

Abhishek Sharma Half Century

Abhishek Sharma Half Century: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी शुरुआत की, जिसने रिकॉर्ड बुक ही बदल दी। टीम इंडिया ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बना दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बन गया।

इस शानदार शुरुआत के हीरो रहे Abhishek Sharma, जिन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने अपनी फिफ्टी केवल 18 गेंदों में पूरी की, जो इस टूर्नामेंट की सबसे तेज अर्धशतक भी रही।

Abhishek Sharma Half Century: Abhishek और Sanju Samson ने मचाया धमाल

Abhishek and Sanju

भारत की पारी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी। पहले दो ओवर में टीम सिर्फ 12 रन ही बना सकी थी। लेकिन इसके बाद मैच का पूरा ही पलट गया । अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार हमला शुरू कर दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले के आखिरी चार ओवर में 80 रन जोड़ दिए। अभिषेक ने खासकर तेज गेंदबाजों को निशाना बनाया। उन्होंने आगे निकलकर लंबे शॉट लगाए और छोटी गेंदों पर जोरदार पुल और कट लगाए। उनके आक्रामक अंदाज के कारण न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए।

Abhishek Sharma

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का एक ओवर तो काफी महंगा साबित हुआ। उस ओवर में 24 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के सबसे महंगे ओवरों में से एक बन गया। इसके बाद भी अभिषेक नहीं रुके और जैकब डफी के खिलाफ भी लगातार बड़े शॉट लगाए।

संजू सैमसन ने भी शानदार साथ दिया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 33 रन बनाए। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी हुई, जो पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार देखने को मिली।

Abhishek Sharma Half Century: भारत ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Half Century

पावरप्ले खत्म होते-होते भारत का स्कोर 92 बिना विकेट के हो चुका था। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर 92/1 था, जो वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में बनाया था।

इतना ही नहीं, भारत ने सिर्फ आठ ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। टीम ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 रन पूरे किए। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/1 था, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज 100 रन में से एक बन गया।

Also Read: अहमदाबाद में भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल से पहले सख्त सुरक्षा, 3000 पुलिसकर्मी और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात

Exit mobile version