BCCI Action On Players And Franchise: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी से जुड़े सेफ्टी और ऑपरेशन रिलेटेड नियमों के पालन करने को लेकर सख्त कदम उठाने का मैसेज दिया है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बर्ताव में Irregularities सामने आई हैं, जिन्हें बोर्ड गंभीरता से देख रहा है।
BCCI Action: अनाधिकृत गतिविधियों पर नजर
#WATCH | Guwahati, Assam: BCCI Secretary Devajit Saikia says, “This time, we have observed various anomalies and irregularities in the conduct of certain franchises and players. So BCCI and IPL are preparing an advisory, and we are going to release that advisory this evening… pic.twitter.com/JtScEpcpCg
— ANI (@ANI) May 7, 2026
सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई ने पाया है कि कुछ अनाधिकृत लोग टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। इनमें टीम बसों में सफर करना और टीम होटलों में बिना अनुमति प्रवेश करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। यह सभी गतिविधियां नियत प्रोटोकॉल का उल्लंघन मानी जाती हैं।
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि, “सभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक एडवाइजरी जारी की जाएगी, जिससे सुरक्षा और संचालन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। कुछ तय प्रोटोकॉल हैं और अगर कोई उनका पालन नहीं करता है, तो बोर्ड उचित कार्रवाई करेगा।”
BCCI Action On Players And Franchise: सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखने का उद्देश्य
हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक किसी विशेष फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी या व्यक्ति का नाम ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा, टीम अनुशासन और टूर्नामेंट को चलाने में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के मकसद से उठाया गया है। ऐसे में ये दखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई के इस कदम से हो रही अनुचित गतिविधियों में कुछ सुधार देखने को मिलता है या नहीं।
