Yuzvendra Chahal Vaping: पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह चहल का गेम नहीं बल्कि एक ऐसी चीज है, जिसनें सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट में वेपिंग कर रहे हैं। हाल ही में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी आईपीएल मैच के दौरान वेपिंग करते नजर आए थे, जिससे काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब चहल का वेप करना क्या बखेड़ा खड़ा करता है ये देखना दिलचस्प होगा।
Viral Video: क्या है वायरल वीडियो का सच?
🚨 Yuzi Chahal was found vaping on plane
As per CISF rulebook, vaping, e-cigarettes, and smoking are not allowed onboard.
But clearly, rules are applied differently, with celebrities allowed to vape inside the aircraft. pic.twitter.com/3Fu13OHrFs
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 7, 2026
सोशल मीडिया पर चहल के इस वीडियो के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि व्लॉगर अर्शदीप सिंह के व्लॉग की क्लिप को एडिट कर के चहल को गलत तरीके से पेश किया गया है। वीडियो को पंजाब किंग्स की टीम के अहमदाबाद से हैदराबाद ट्रेवल के दौरान का बताया जा रहा है। इसी बीच अब वायरल क्लिप को लेकर क्रिकेट फैंस और यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि, इस मामले पर न चहल की ओर से और न ही टीम की फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है। इस वजह से अभी वीडियो को लेकर ये नहीं कहा जा सकता कि ये सही है या नहीं।
Riyan Parag Vaping: रियान पराग का वेपिंग विवाद
इससे पहले, आईपीएल 2026 में रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़े गए थे। इसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर कड़ी कार्रवाई की थी। रियान को मैच फीस का 25% जुर्माना और आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उन्हें डिमेरिट प्वाइंट दिए गए थे। रियान पराग यह उल्लंघन राजस्थान और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए 40वें मैच में कर चुके थे। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में कैमरे में वेपिंग करते दिखे थे।
Yuzvendra Chahal Vaping: भारत में वेपिंग पर कानून
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग पर The Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA), 2019 के तहत सख्त बैन है। इस कानून के अनुसार, ई-सिगरेट का निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन करना पूरी तरह से अवैध है और कानून तोड़ने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है। ऐसे में इंडियन प्लेयर्स का इस तरह कानून तोड़ना आने वाले समय में उनके लिए खतरा बनता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
