Ayush Mhatre की जगह ये प्लेयर मारेगा CSK टीम में एंट्री, मैनेजमेंट ने किया कन्फर्म

By rishabhpandey

Published on:

Ayush Mhatre's Replacement

Ayush Mhatre’s Replacement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट मिल गया है। टीम ने 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को म्हात्रे की जगह शामिल किया है। आयुष म्हात्रे को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते वक्त हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वो आईपीएल 2026 के इस सीजन से बाहर हो गए। आपको बता दें कि आकाश मधवाल को सीएसके टीम से जुड़ने पर 30 लाख रुपये मिलेंगे।

Chennai Super Kings Announcement: आयुष म्हात्रे की जगह टीम में शामिल होंगे आकाश मधवाल

आकाश मधवाल दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी शुरुआत 2019 में की थी, जब वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नेट गेंदबाज के रूप में शामिल हुए थे। 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में लिया था। आईपीएल 2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया, और 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे।

Ayush Mhatre’s Replacement: कब शुरू हुआ था आकाश का करियर?

Ayush Mhatre’s Replacement (Source: Social Media)

आकाश मधवाल ने जब सुर्खियां बटोरीं, तो वह आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.20 करोड़ रुपये की बोली में खरीदे गए थे। हालांकि, राजस्थान के लिए उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। 2025 सीजन में उन्होंने केवल 4 मैच खेले और 4 विकेट ही ले पाए, इसी के साथ वो काफी महंगे भी साबित हुए।

इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स को एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत थी। नाथन एलिस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। इसके अलावा, खलील अहमद भी हाल ही में चोट के कारण पूरी सीजन से बाहर हो गए। ऐसे में आकाश मधवाल का चेन्नई टीम से जुड़ना एक अच्छा कदम साबित हो सकता है।

Ayush Mhatre’s Replacement: क्या मजबूत होगी CSK की प्लेइंग 11?

Ayush Mhatre’s Replacement (Source: Social Media)

हालांकि, आकाश मधवाल के आने से और आयुष म्हात्रे के जाने से सीएसके के प्लेइंग इलेवन का कॉम्बिनेशन बदलने वाला है। जहां म्हात्रे ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं आकाश एक गेंदबाज हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अब ओपनिंग कौन करेगा? यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बदलाव को कैसे एडजस्ट करती है।

Read More: Rajasthan Royals की जीत के बाद Ravindra Jadeja को हुआ घमंड!, कहां- ‘निकोलस पूरन मेरी जेब में है’

Exit mobile version