Arshdeep Singh Girlfriend Samreen: अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से चर्चाओं में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, दोनों को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डालकर जाते हुए देखा गया था। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए बस की ओर जा रहे थे। हालांकि, अर्शदीप और समरीन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। पर जिस तरह इन दोनों कपल्स की नजदीकियां देखने को मिल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि इनके बीच जरूर कुछ ना कुछ तो चल रहा है।
Samreen Kaur’s Past Relationship: क्या आशीष चंचलानी संग थी समरीन का रिश्ता?
हालांकि जब तक इनके रिलेशन की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ जाती, तब तक इन बातों को अफवाह ही माना जाएगा। लेकिन इसी बीच, समरीन कौर एक अलग वजह से भी चर्चाओं में आती दिखाई दे रही हैं। दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि समरीन कोई और लड़की नहीं बल्कि फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ काफी समय तक रिलेशन में रहने वाली उनकी एक्स गर्लफ्रैंड हैं।
Ashish And Samreen Relation: कैसे जुड़ा समरीन संग आशीश का नाम?
समरीन कौर पिछले कुछ सालों में फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में लगातार नज़र आने की वजह से एक पॉपुलर चेहरा बन गई हैं। उनका नाम पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ जोड़ा गया था। ये अफवाहें तब उठीं जब दोनों को कुछ फंक्शन्स में एक साथ देखा गया। यहां तक कि उन्होंने 2022 में मुंबई में फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की स्क्रीनिंग में पार्ट लेते हुए कैमरे के सामने पोज़ भी दिए थे। इसी के साथ दोनों ने क्रिएटर यूनाइटेड 2023 में भी शिरकत की थी।
उसी साल वायरल हुए एक वीडियो में समरीन, आशीष और सिमरन धनवानी के साथ एक कैफे में नज़र आईं थी। हालांकि बाद में उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। खबरों के मुताबिक, समरीन ने दोनों से कहा कि वो कैफे का सबसे अच्छा ड्रिंक ऑर्डर करें, जिसके बाद उन्होंने स्ट्रॉबेरी सोडा मंगवाया। हालांकि, इसके बाद समरीन ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि: “मैं इस समय बहुत हैरान और ठगा हुआ महसूस कर रही हूं।”
Samreen And Ashish Chanchlani Post: समरीन और आशीष चंचलानी ने क्यों बंद किया पोस्ट करना?
समरीन ने जब ये वीडियो पोस्ट किया था, तब अलग अलग पॉपुलर लोगों ने अपने रिएक्शन्स उनकी वीडियो पर दिए थे। समरीन कौर और आशीष चंचलानी जब पहली बार एक-दूसरे के साथ जुड़े थे, तब वो कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। गौरतलब है कि उन्होंने एक बार साफ किया था कि उनके बीच गहरी दोस्ती है। हालांकि, बाद में दोनों ने एक साथ तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया, जिससे उनके अलग होने की खबरें फैलने लगीं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समरीन ने अफवाहों का जवाब देते हुए कहा था कि आशीष का दिल तोड़ने का आरोप कुछ अनजान लोगों ने लगाया है। इसके बाद उन्होंने साफई देते हुए कहा था कि कुछ पर्सनल कारणों की वजह से अब वो और आशीष दोस्त नहीं हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि दोनों अब भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं।
Arshdeep Singh Girlfrind Samreen: कब से शुरू हुई अर्शदीप और समरीन के एक होने की बात?
वहीं आपको बता दें कि समरीन कौर और अर्शदीप सिंह के रिलेशनशिप में होने की खबरें अप्रैल 2026 में अर्शदीप द्वारा स्नैपचैट पर शेयर की गई एक स्टोरी से शुरू हुईं। हालांकि अर्शदीप ने स्टोरी के ऊपर कुछ लिखा नहीं था, लेकिन उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे एक लड़की का हाथ पकड़े हुए दिख रहे थे। वहीं उस लड़की के हाथ पर एक टैटू भी दिखाई दिया, जो समरीन के हाथ पर बने टैटू से मिलता-जुलता था। इसके अलावा, उसी समय समरीन के पंजाब किंग्स के मैचों में मौजूद होने की कई तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिससे फैंस को ये लगने लगा कि ये अफवाहें सच हो सकती हैं।
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि समरीन ने तीन फिल्मों में काम किया है, जिनमें पंजाबी एक्शन-कॉमेडी फिल्म सरदार जी 2 भी शामिल है। उन्होंने दो हिंदी फिल्में, नेल पॉलिश और 83 में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे हैं और फिल्मों में आने से पहले समरीन मॉडलिंग किया करती थीं।
Read More: Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
