KKR को मिली हार पर Ajinkya Rahane ने जताया दुख, CSK को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात

By rishabhpandey

Published on:

Ajinkya Rahane On Losing Match

Ajinkya Rahane On Losing Match: IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैन्नई सुपर किंग्स से करारी हार मिली है. ऐसे में अब केकेआर की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली ये टीम IPL 2026 में 5 मैच खेल चुकी है, लेकिन अब तक एक भी जीत उनके नसीब में नहीं आ पाई है.

KKR को 1 प्वाइंट भी पंजाब के साथ मैच रद्द होने की वजह से मिला है. मंगलवार को हुए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 32 रनों से हराया है. 193 रनों का पीछा करते हुए कोलकाता 160 रन ही बना पाई. हालांकि इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी हार को लेकर भी कई बाते कहीं.

Ajinkya Rahane On Losing Match (Source: Social Media)

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों का बचाव किया और कहा कि, “मुझे लगता है कि गेंदबाजी के मामले में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. चेपॉक के इस विकेट पर 190 रन का स्कोर बहुत अच्छा था. जिस तरह उनके बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में प्रदर्शन किया, उसके बाद उन्हें 190 रन पर रोकना बहुत बड़ी बात थी. पावरप्ले में हमारे 36-37 रन बनाना मैच के नतीजे के लिहाज से अहम साबित हुआ.”

Ajinkya Rahane On Losing Match: मैच न जीत पाना वाकई मुश्किल – रहाणे

Ajinkya Rahane On Losing Match (Source: Social Media)

अपनी बात को जारी रखते हुए अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिका रहे. इससे हमारे जीतने की संभावना बनी रहती. टीम के कॉम्बिनेशन की बात करें तो, पिछले मैच और इस मैच में हमने जो कॉम्बिनेशन आज़माया, वह बहुत अच्छा था. मैच न जीत पाना वाकई मुश्किल होता है. इस स्थिति में हमें अपना मनोबल और हौसला बनाए रखना होगा. अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों, तो आपको टीम के कॉम्बिनेशन पर विचार करना पड़ता है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि आप सकारात्मक रहें और अपना हौसला बनाए रखें.”

Ajinkya Rahane On Losing Match: रहाणे ने की कार्तिक त्यागी की तारीफ

Ajinkya Rahane On Losing Match (Source: Social Media)

चेन्नई में खेले गए इस मैच में कोलकाता के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन महंगे साबित हुए, लेकिन कार्तिक त्यागी इनसे ज्याादा किफायती रहे और उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए. वैभव अरोड़ा ने 4 ओवरों में 55, कैमरून ग्रीन ने 2 ओवरों में 30 रन लुटाए. कार्तिक ने 4 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट लिए. ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने कार्तिक की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि, “वह बहुत अच्छी गेंदबाज़ी कर रहा है. इसका पूरा श्रेय उसी को जाता है. जिस गति से वह गेंदबाजी कर रहा है, वह काबिले-तारीफ है. हर मैच के साथ वह अपने खेल में और भी ज्यादा निखार ला रहा है.”

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि केकेआर के लिए अब आने वाले मैचेज़ लगभग मस्ट विन मुकाबले बन गए हैं. क्योंकि अब तक लगभग हर एक टीम की जीत का खाता खुल चुका है सिर्फ केकेआर को छोड़कर. तो अगर अभी भी केकेआर अपने गेम पर ध्यान नहीं दे पाई, तो प्लेऑफ में जाना उनके लिए नामुमकिन जैसा हो जाएगा.

Read More: Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे

Exit mobile version