Abhishek Sharma broke Chris Gayle Record: अभिषेक शर्मा का बल्ला एक और बार आईपीएल में आग उगल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीते 21 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज 47 गेंदों पर अपना शतक ठोक दिया. अभिषेक यहीं नहीं रुकते हैं. लेफ्ट हैंड बैटर आखिर तक टिके रहे. 135 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी के साथ अभिषेक ने कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए. साथ ही कई सारे रिकॉर्ड उन्होंने ध्वस्त भी कर दिए. इसमें से एक रिकॉर्ड क्रिस गेल का भी शामिल था. जो अब अभिषेक के नाम पर दर्ज हो है.
Abhishek Sharma broke Chris Gayle Record: अभिषेक ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा इस समय सुर्खियों में हैं. इसका कारण है उनकी तूफानी बल्लेबाजी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पारी की शुरुआत करते हुए आखिर तक टिके रहे. इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए. 68 बॉल पर करीब 200 के स्ट्राइक रेट से अभिषेक ने 135 रन जड़ दिए. अपनी पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये कीर्तिमान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 130 या इससे ज्यादा रन बनाने का है. गेल और एरॉन फिंच ने 3-3 बार ये कारनामा किया था. अब अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 4 बार ये कारनामा किया है.
ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे
135 रनों की पारी के साथ अभिषेक शर्मा अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. उनके अब 7 मैचों की इतनी ही पारियों में 323 रन हो गए हैं. जिसमें एक शतक व दो अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका औसत 53.83 का रहा. साथ ही अभिषेक ने करीब 216 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की. उनके बाद दूसरे नंबर पर इस सूची में SRH के ही हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. क्लासेन ने 7 मैचों में 320 रन जड़े हैं.
SRH ने DC को करारी शिकस्त दे दी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 ओवर में 242 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पाई.
Read More: Axar Patel पर फूटा Ashwin का गुस्सा, खराब कप्तानी को बताया मैच हारने का बड़ा कारण
