NZ VS SL 2nd ODI : बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त

By Ravi Mishra

Published on:

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे ODI सीरीज का तीसरा मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के तरफ से मार्क चैपमैन ने 76 रन बनाए। मिच हे ने भी बल्ले से 49 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पल्लेकेले के बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर न्यूजीलैंड के बैटर टिक के खेल नहीं सके। शुरु से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बल्लेबाजों पर दबाव बना कर रखा। जिसका नतीजा हुआ की 100 रन से पहले ही न्यूजीलैंड के 4 बैटर पवेलियन वापस लौट गए। मैच में बारिश के दखल के बाद दोनों पारियों को 47-47 ओवर का कर दिया गया। मार्क चैपमैन और मिच हे के बीच एक साझेदारी जरुर हुई। लेकिन उसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।

न्यूजीलैंड की टीम 209 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के तरफ से वेंडरसे और तीक्षणा ने 3-3 विकेट लिए। स्कोर चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बना के रखा और रन बनाने का मौका नहीं दिया। श्रीलंका के भी 100 रन के भीतर 5 बल्लेबाज आउट हो गए। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस अभी भी एक छोर संभाले हुए थे। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन मेंडिस ने रन बनाना जारी रखा। पारी खत्म होते-होते श्रीलंका ने 210 रनों के लक्ष्य को 1 ओवर पहले और 3 विकेट बचे रहते हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने इस जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। श्रीलंका 2024 में अपने घर पर कोई भी सीरीज नहीं हारी है। श्रीलंका ने 2012 से न्यूजीलैंड को किसी भी ODI सीरीज में नहीं हरा सकी थी। लेकिन 12 साल बाद इस सीरीज जीत के साथ ये अभिशाप भी श्रीलंका ने तोड़ दिया।

Exit mobile version