वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

By Darshna Khudania

Published on:

एक दिवसीय क्रिकेट खेल का प्रमुख फॉर्मेट माना जाता है | 50 ओवरों के इस फॉर्मेट में खेल कभी भी पलट सकता है | ODI इतिहास में ऐसे कई कप्तान रहे है जिन्होंने अपनी टीम के लिए कई एहम पारियां खेली है टीम के लिए काफी रन बनाये है | आईये जानते है की बतौर कप्तान किस खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है |

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी के दौरान ऐलन बॉर्डर ने 178 वनडे मुकाबले खेले और 4439 रन बनाए |

एबी डिविलियर्स ने 2012 से 2017 तक साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी की | इस दौरान उन्होंने 103 वनडे खेले और अपनी टीम के लिए 4796 रन बनाए|

सौरव गांगुली ने साल 2000 से 2005 तक भारतीय टीम की कप्तानी की | इस दौरान उन्होंने 147 वनडे मैच खेले और 5104 रन बनाए|

मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने 1990 से 1999 तक भारतीय टीम की कप्तानी की | इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 175 वनडे मैच खेले और 5243 रन बनाए |

ग्रीम स्मिथ ने साल 2003 से 2014 तक साउथ अफ्रीका की कप्तानी की और इस दौरान टीम के लिए 150 वनडे खेल कर उन्होंने 5416 रन बनाए |

विराट कोहली ने 2014 से 2022 तक भारतीय टीम की कप्तानी की | इस दौरान उन्होंने 95 वनडे खेले और 5449 रन बनाए |

अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका की कप्तानी करते हुए 193 वनडे खेले और 5608 रन बनाए |

स्टीफन फ्लेमिंग ने 1997 से 2007 तक न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 218 वनडे खेलते हुए 6295 रन बनाए |

महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 से 2017 तक भारतीय टीम की कप्तानी की | इस दौरान उन्होंने 200 वनडे मैच खेले और 6641 रन बनाए |

रिकी पोंटिंग ने वनडे इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए है | उन्होंने 230 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की और 8497 रन बनाए | 

Exit mobile version