WTC Points Table: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नजर आने वाली है। 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच एकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी न्यू चंडीगढ़ करेगा। यह दोनों देशों के बीच इतिहास का सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा।
हालांकि यह मैच क्रिकेट लवर्स के लिए खास रहने वाला है, लेकिन इसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल जरूर है कि आखिर भारत की मौजूदा पोजिशन क्या है और इस मैच से उसे कोई प्वाइंट क्यों नहीं मिलने वाले हैं। तो चलिए इन सभी सवालों से जवाब हम आपको आज देते हैं।
India Position On WTC Points Table: WTC पॉइंट्स टेबल में भारत की स्थिति
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में इंडियन टीम फिलहाल छठे नंबर पर मौजूद है। टीम इंडिया का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) 48.15 है, जो टॉप टीमों की तुलना में काफी पीछे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन के दम पर 87.50 परसेंट के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।
Test Ranking: मौजूदा रैंकिंग इस प्रकार है:
1.ऑस्ट्रेलिया
2.न्यूजीलैंड
3.दक्षिण अफ्रीका
4.श्रीलंका
5.बांग्लादेश
6.भारत
7.इंग्लैंड
8.पाकिस्तान
9. वेस्टइंडीज
यहां दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश भी इस समय भारत से ऊपर पांचवें नंबर पर मौजूद है, जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज निचले तीन नंबर पर हैं।
WTC Points Table: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से क्यों नहीं मिलेंगे WTC अंक?
अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान को इस टेस्ट मैच में हरा भी देती है, तब भी उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में कोई अतिरिक्त प्वाइंट नहीं मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अफगानिस्तान उन नौ टीमों में शामिल नहीं है, जो मौजूदा WTC साइकल का हिस्सा हैं। इसके अलावा WTC के तहत केवल वही टेस्ट सीरीज गिनी जाती हैं, जिनमें कम से कम दो मुकाबले खेले जाते हैं। अब क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ एक टेस्ट मैच निर्धारित है, इसलिए यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं माना जाएगा।
Why AFG Vs IND Match Is Important: फिर भी अहम रहेगा मुकाबला
भले ही इस मैच का WTC प्वाइंट्स टेबल पर कोई प्रभाव न पड़े, लेकिन भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आने वाले टेस्ट चुनौतियों की तैयारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं अफगानिस्तान के लिए भी दुनिया की मजबूत टेस्ट टीमों में से एक भारत के खिलाफ खेलने का यह सुनहरा मौका होगा। अब सभी की निगाहें न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
