क्या 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे Virat Kohli?, ‘किंग’ ने खुद उठाया इस राज़ से पर्दा

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अपने विचार साफ कर दिए हैं। कोहली ने कहा है कि वह केवल तभी वर्ल्ड कप में खेलेंगे जब टीम में उनकी अहमियत को सही मायने में समझा जाएगा न कि उनसे सिर्फ खुद को साबित करने की उम्मीद रखी जाएगी। उन्होंने खेल के प्रति अपने जुनून और कड़ी मेहनत पर भी जोर दिया और कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा टीम और खेल रही है।

Virat Kohli 2027 World Cup: विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027 (Source: Social Media)

37 साल के विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे (ODI) मैच खेलते हैं। उन्होंने पिछले दो सालों में T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ बातचीत में बताया कि वो लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने फिटनेस और खेल की तैयारी में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

Virat Kohli Future: कोहली ने रखी अपनी शर्त

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027 (Source: Social Media)

विराट कोहली ने कहा, ‘मेरा नजरिया बहुत साफ है. अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं और टीम में कुछ अहम योगदान दे सकता हूं, तो मैं जरूर खेलूंगा, लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाता है कि मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी होगी, तो मैं उस स्थिति में नहीं खेलूंगा. और ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैं अपनी तैयारी को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं, और खेल के प्रति अपने रवैये को लेकर भी पूरी तरह ईमानदार हूं.’ उनका यह बयान दर्शाता है कि कोहली केवल उस समय मैदान में उतरेंगे जब उन्हें टीम और कप्तान की तरफ से पूरी तरह सम्मान और भरोसा मिलेगा।

Virat Kohli retirement: ‘मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं’

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027 (Source: Social Media)

विराट कोहली ने आगे कहा कि, ‘मैं बस अपना काम करता हूं, कड़ी मेहनत करता हूं. मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में वह सब कुछ दिया है, जो मुझे मिला है. मैं इस मौके के लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी महसूस मानता हूं.

जब मैं खेलने के लिए मैदान पर उतरता हूं, तो मैं पूरी लगन से अपना काम करता हूं. मैं किसी भी दूसरे खिलाड़ी से कम नहीं, बल्कि शायद उससे भी ज्यादा कड़ी मेहनत करता हूं. मैं खेल को सही तरीके से खेलता हूं.’ उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी भी खिलाड़ी से कम मेहनत नहीं करते, बल्कि कई बार उससे भी ज्यादा करते हैं। कोहली ने अपने खेल को हमेशा सही तरीके से खेलने की चाहत दिखाई है।

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027: ‘भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं’

Virat Kohli on Playing in ODI WC 2027 (Source: Social Media)

विराट कोहली ने अपनी बात को कम्पलीट करते हुए कहा कि, ‘अगर आप चाहते हैं कि मैं किसी ODI मैच में 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ लगाऊं, तो मैं बिना किसी शिकायत के ऐसा करूंगा, क्योंकि मैं उसी हिसाब से तैयारी करता हूं. मैं इस सोच के साथ तैयारी करता हूं कि 50 ओवर की क्रिकेट में हर गेंद को मैं ऐसे खेलूंगा, जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो.

मैं उसी जज्बे के साथ खेलूंगा, विकेटों के बीच उसी तेजी से दौड़ लगाऊंगा और टीम के लिए वह सब कुछ करूंगा जो मुमकिन है. लेकिन अगर मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी पड़े, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है. इस मामले में मेरे विचार पूरी तरह से साफ हैं. जाहिर है, अगर मैं खेल रहा हूं, तो मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मैं भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना जारी रखना चाहता हूं.’

कोहली के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वह वर्ल्ड कप 2027 में अपनी भूमिका को लेकर वो पूरी तरह सजग और ईमानदार हैं। उनका फोकस हमेशा टीम और खेल पर रहेगा और केवल उन्हीं परिस्थितियों में वह मैदान में उतरेंगे जहां उन्हें सम्मान और भरोसा मिलेगा।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Exit mobile version