Virat Kohli Drops An Easy Catch: वैसे तो क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली की फुर्ती और उनकी फील्डिंग की मिसालें दी जाती हैं, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने किंग कोहली की फील्डिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था.
ये सबकुछ 18वें ओवर में हुआ, जब भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अनिकेत वर्मा ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में एक ऊंचा शॉट खेला. ऐसे में विराट गेंद की तरफ दौड़ते हुए आए उसे लपकने के लिए, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक कर जांघ से टकराती हुई नीचे गिर गई.
Virat Kohli Drops An Easy Catch: अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
ऐस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच का सबसे मजेदार पल तब आया जब कैमरे का रुख स्टैंड्स की ओर हुआ और पति विराट कोहली को आसान सा कैच छोड़ते देख अनुष्का शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. स्टैंड्स में बैठी अनुष्का के हंसने का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इस मोमेंट को खूब शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि विराट की इस गलती पर उनकी पत्नी का रिएक्शन सबसे बेहतरीन था. हालांकि, बाद में विराट ने ही अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ा और अपनी गलती सुधारी.
Virat Kohli Drops An Easy Catch: जैकब डफी ने गेंदबाजी में दिखाया जलवा
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी ने शुरुआत में ही कहर बरपाया. डफी ने अपनी उछाल और सटीक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया. उन्होंने अपने स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
Virat Kohli Drops An Easy Catch: आरसीबी की एकतरफा जीत में चला विराट का बल्ला
हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद भी टफ कॉम्पटीशन देने में पीछे नहीं रही, हैदराबाद ने आरसीबी को 202 रनों का लक्ष्य दिया और उसका पीछा करने उतरी डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने इस मुकाबले को बेहद आसानी से जीत लिया.
देवदत्त पडिक्कल ने शुरुआत में ही 26 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर जीत की नींव रखी, जबकि कैच छोड़ने की भरपाई विराट कोहली ने बल्ले से की. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों में आतिशी अंदाज दिखाते हुए 31 रन बनाए. इस मुकाबले को आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचेज़ में भी आरसीबी अपना ये फॉर्म बरकरार रख पाती है या नहीं.
