Vaibhav Sooryavanshi Deal 5000 Crore Company: क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के बाहर भी कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 14 साल की उम्र में रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला यह नाम अब सिर्फ स्कोरकार्ड तक सीमित नहीं रहा। पर्दे के पीछे एक बड़ी डील पक चुकी थी और अब उस पर से पर्दा उठ गया है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब ब्रांड्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खबर है कि 5000 करोड़ से ज्यादा वैल्यू वाली एक बड़ी कंपनी ने उन्हें अपना चेहरा बना लिया है। इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इस लेवल का ऑफर मिलना अपने आप में बड़ी बात है और यही वैभव को खास बनाता है।
Vaibhav Sooryavanshi Deal 5000 Crore Company: वैभव के हाथ लगी सफलता
दरअसल, Vaibhav Sooryavanshi अब कोम्प्लान के नए एड में नजर आने वाले हैं। ज़ाइडस वेलनेस की इस मशहूर न्यूट्रिशन ड्रिंक ब्रांड ने वैभव को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है और इसके साथ ही एक नया कैंपेन भी लॉन्च किया गया है, जिसका नाम रखा गया है – ‘थोड़ा प्लान, थोड़ा कॉम्प्लान’। इस कैंपेन की कहानी खुद वैभव की जिंदगी से जुड़ी है, जहां छोटी उम्र से मेहनत, सही प्लानिंग और लगातार प्रैक्टिस ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ाइडस वेलनेस की कुल वैल्यू 13 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। ऐसे में इस ब्रांड के साथ जुड़ना वैभव के लिए सिर्फ एक एड डील नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह साफ दिखाता है कि अब कंपनियां भी वैभव को सिर्फ एक युवा क्रिकेटर नहीं, बल्कि भविष्य का सुपरस्टार मान रही हैं।
अगर मैदान की बात करें तो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में Vaibhav Sooryavanshi का बल्ला आग उगलता नजर आया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए थे, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने 7 मैचों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
अब आगे की राह और भी बड़ी है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। आईपीएल से मिलने वाला एक्सपोजर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार करेगा और साथ ही ब्रांड वैल्यू भी तेजी से बढ़ेगी। यही वजह है कि 2025 में वैभव भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी में शामिल रहे।
जिस उम्र में बच्चे सपने देखना शुरू करते हैं, उस उम्र में वैभव सूर्यवंशी उन्हें जी रहे हैं – मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी।
Also Read: भारतीय खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, T20 World Cup के बीच बढ़ाई सख्ताई
