SRH Defeats PBKS: IPL 2026 के 49वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjab Kings को 33 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि लंबे समय तक नंबर-1 पर रहने वाली पंजाब अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है। वहीं Royal Challengers Bengaluru को भी एक पोजिशन का नुकसान हुआ है।
Sunrisers Hyderabad: कैसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए Ishan Kishan ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। वहीं Heinrich Klaasen ने 43 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। क्लासेन ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए।
Punjab Kings Performance: पंजाब किग्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
ऐसे में 236 रन का टारगेट मिलने के बाद उसका पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। Priyansh Arya केवल 1 रन और Prabhsimran Singh 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान Shreyas Iyer भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि Cooper Connolly ने अकेले संघर्ष करते हुए 59 गेंदों में नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके लगाए, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण पंजाब टीम टारगेट तक नहीं पहुंच सकी।
Points Table: प्वाइंट्स टेबल में बदलाव
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 14 प्वाइंट्स के साथ फर्स्ट पोजिशन पर पहुंचने वाली लोवर ऑर्डर की पहली टीम बन गई है। इसके अलावा पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है और यह उसकी लगातार तीसरी हार रही।
वहीं Royal Challengers Bengaluru ने अब तक 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं। 12 प्वाइंट्स और +1.420 नेट रन रेट के साथ ये टीम तीसरे नंबर पर है। वहीं Rajasthan Royals भी 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है, हालांकि उसका नेट रन रेट +0.510 है।
SRH Defeats PBKS: लोवर ऑर्डर में हैं कौन सी टीम्स?
इसके अलावा Gujarat Titans के भी 12 प्वाइंट्स हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट (-0.147) के चलते टीम पांचवें नंबर पर है। इसके बाद Chennai Super Kings 10 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर है और Delhi Capitals 8 प्वाइंट्स के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है।
Kolkata Knight Riders की बात करें तो वो 7 प्वाइंट्स के साथ आठवें, Mumbai Indians 6 प्वाइंट्स के साथ नौवें और Lucknow Super Giants केवल 4 प्वाइंट्स के साथ टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है।
Read More: BCCI ने जारी किया IPL 2026 का प्लेऑफ वेन्यू, जानें कहां होने वाला है फाइनल?
