Skip to content
cricket.punjabkesari.com
  • Ongoing Series
  • Videos
  • Live Updates

Home » Sports » कप्तान Shubman Gill से हुआ बड़ा ब्लंडर, 13 साल के बाद हुई फॉलो ऑन देने में चूक!

कप्तान Shubman Gill से हुआ बड़ा ब्लंडर, 13 साल के बाद हुई फॉलो ऑन देने में चूक!

By Rahul Singh Karki

Published on: October 13, 2025

Shubman Gill Follow On Blunder

Shubman Gill Follow On Blunder: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान Shubman Gill से एक बड़ी रणनीतिक चूक हो गई, जिसने मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 518 रनों पर घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज़ 248 रन बनाकर ढेर हो गई।

भारत को पहली पारी में 270 रनों की विशाल बढ़त मिली और गिल ने बिना झिझके मेहमान टीम को फॉलोऑन दे दिया। उस वक्त यह फैसला पूरी तरह सही लग रहा था, लेकिन चौथे दिन आते – आते यही फैसला अब टीम इंडिया के लिए ब्लंडर साबित होता नजर आ रहा है।

Shubman Gill Follow On Blunder: वेस्टइंडीज ने दिखाया जज्बा

Shubman Gill Follow On Blunder
Shubman Gill Follow On Blunder

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने गजब का जज्बा दिखाया और टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी के सामने डटकर बल्लेबाजी की। नतीजा यह हुआ कि फॉलोऑन लेने वाली टीम ने ना सिर्फ पारी से अपनी हार को टाला, बल्कि अब भारत को चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करने पर मजबूर कर दिया है।

Shai Hope
Shai Hope

यह नज़ारा भारतीय क्रिकेट में 13 साल बाद देखने को मिला। आखिरी बार भारत को 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में फॉलोऑन देने के बाद दोबारा बल्लेबाज़ी करनी पड़ी थी। मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में उस समय किसी खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू तक नहीं हुआ था।

भारतीय स्पिनर्स का दमदार प्रदर्शन

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

गेंदबाज़ी की बात करें तो पहली पारी में भारत के स्पिनरों ने कमाल दिखाया था। कुलदीप यादव ने 5 विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ पूरी तरह बेरंग नजर आए। हालाँकि, दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने फिर वापसी की और चायकाल तक मेहमान टीम का स्कोर 361/9 था और वे मुकाबले में 91 रन से आगे हैं।

इसी बीच Shubman Gill का फॉलोऑन देने का फैसला अब सवालों के घेरे में है, और क्रिकेट फैंस इसे उनकी रणनीतिक गलती बता रहे हैं।

Also Read: भारत के साथ सीरीज़ को Ashes से पहले की तैयारी मानते हैं Mitchell Marsh

ind vs wi shubman gill Shubman Gill Follow On Blunder team India West Indies
facebook [#ffffff] Created with Sketch. telegram_line

Rahul Singh Karki

Related Post

Virat Kohli And Anushka Love
June 1, 2026

RCB के लगातार दूसरी बार IPL जीतने पर झूमती दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली को दे डाली फ्लाइंग किस

Vaibhav Sooryavanshi With Jay Shah
June 1, 2026

आखिर IPL 2026 के फाइनल में Jay Shah के साथ क्यों बैठे थे Vaibhav Sooryavanshi?, जानें वजह

Vaibhav Sooryavanshi On Fitness
June 1, 2026

Rajasthan Royals के हारने का दुख वैभव ने IPL के फाइनल में किया जाहिर, खुद की फिटनेस को लेकर किया चौंकान वाला खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk
June 1, 2026

Vaibhav Sooryavanshi रोज़ कितना पीते हैं दूध?, Ravi Shastri के सवाल पर ‘बेबी बॉस’ ने दिया शॉकिंग जवाब

Recent Posts

Virat Kohli And Anushka Love

RCB के लगातार दूसरी बार IPL जीतने पर झूमती दिखीं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली को दे डाली फ्लाइंग किस

June 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi With Jay Shah

आखिर IPL 2026 के फाइनल में Jay Shah के साथ क्यों बैठे थे Vaibhav Sooryavanshi?, जानें वजह

June 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi On Fitness

Rajasthan Royals के हारने का दुख वैभव ने IPL के फाइनल में किया जाहिर, खुद की फिटनेस को लेकर किया चौंकान वाला खुलासा

June 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi On Feeding Milk

Vaibhav Sooryavanshi रोज़ कितना पीते हैं दूध?, Ravi Shastri के सवाल पर ‘बेबी बॉस’ ने दिया शॉकिंग जवाब

June 1, 2026
Krunal Pandya On RCB Win

RCB ने जीती 2- लेकिन क्रुणाल ने जीती 5 ट्रॉफी, IPL 2026 का फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए पांड्या

June 1, 2026
Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi

Ajay Jadeja करेंगें BCCI के चेयरमैन से बात, Vaibhav Sooryavanshi के इंडियन टीम में सेलेक्शन पर बड़ा अपडेट

June 1, 2026

 

We love cricket as much as you do. That’s why we bring you the latest scores, big stories, and everything happening on and off the field — all in one place.

Other Sites

Punjab Kesari
Punjabi Punjab Kesari
English Punjab Kesari

Quakes Links

About Us
Privacy Policy
Varishth Nagrik Kesari Club
JR Media

Follow Us

 

 

 

© Copyright 2026 - punjabkesari.com

 

  • Ongoing Series
  • Videos
  • Live Updates