Shubhman Gill ने RCB से मिली हार के बाद बताई टीम की गलतियां, जानें किसकी वजह से फाइनल में नहीं जा पाई GT?

By rishabhpandey

Published on:

Shubhman Gill On Gt Loss

Shubhman Gill On Gt Loss: Gujarat Titans को धर्मशाला में खेले गए IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 92 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद जीटी के कप्तान Shubman Gill ने माना कि टीम की खराब फील्डिंग और दबाव में हुई गलतियां हार की मुख्य वजह रहीं।

इस हार के साथ गुजरात की सीधे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई, जबकि आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई।

Mistakes Of Gujrat Titans: क्या फिल्डिंग रही हार की वजह?

Shubhman Gill On Gt Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद गिल ने कहा कि टीम शुरुआती ओवरों तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन फील्डिंग में हुई चूक ने खेल का रुख बदल दिया। उन्होंने ये माना कि कई आसान कैच छोड़े गए और ग्राउंड फील्डिंग भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने भी गुजरात की गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए। गुजरात की ओर से मिसफील्ड और नो-बॉल की वजह से अतिरिक्त रन भी दिए गए, जिसकी बदौलत आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।

Shubhman Gill News: टीम हारे हुए मुकाबले को भूलाना चाहेगी

Shubhman Gill On Gt Loss (Source: Social Media)

ऐसे में हार पर रिएक्शन देते हुए गिल ने कहा कि टीम इस मुकाबले को पीछे छोड़कर मोहाली में होने वाले अगले मैच पर ध्यान देना चाहती है। उनके अनुसार, यह ऐसा मैच है जिसे जल्दी भूलकर नई शुरुआत करनी होगी। गिल ने यह भी बताया कि टीम प्रैक्टिस और मीटिंग्स में लगातार फील्डिंग पर काम करती रही है, लेकिन दबाव के पल में खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके।

255 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही। हालांकि कप्तान गिल सिर्फ दो रन बनाकर Bhuvneshwar Kumar का शिकार बने। वहीं Jos Buttler ने तेज 29 रन बनाए, लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सके। बाद में Rahul Tewatia ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, मगर वह टीम को हार से नहीं बचा पाए।

Shubhman Gill On Gt Loss: शुभमन गिल कैसे करते इतने बड़े टारगेट का पीछा?

Shubhman Gill On Gt Loss (Source: Social Media)

शुभमन गिल का मानना था कि अगर टीम पावरप्ले में बेहतर बल्लेबाजी करती तो इतने बड़े टारगेट का पीछा करना पॉसिबल था। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की तेज आउटफील्ड और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद कोई भी स्कोर हासिल किया जा सकता था। कप्तान ने Sai Sudharsan के दुर्भाग्यपूर्ण आउट होने पर भी दुख जताया। बल्लेबाजी के दौरान उनका बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स से टकरा गया, जिससे बेल्स गिर गईं और उन्हें आउट करार दिया गया। गिल ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

अब गुजरात टाइटंस की नजर मोहाली में होने वाले अगले नॉकआउट मुकाबले पर होगी, जहां टीम जीत हासिल कर आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

Read More: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, गुजरात टाइटंस को दी मात, खिताब से एक कदम दूर बेंगलुरु की टीम

Exit mobile version