Sanjiv Goenka After Match: आईपीएल 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, लेकिन जवाब में लखनऊ की पूरी टीम सिर्फ 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत से जब हार के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि ‘मेरे पास इसका जवाब नहीं है’। उन्होंने टीम की खराब बल्लेबाजी को हार का मेन रिजन बताया।
Sanjiv Goenka Viral Video: पंत को गले लगाते दिखे संजीव गोयनका
Rishabh Pant hugging Sanjiv Goenka. ❤️ pic.twitter.com/2FLvsKfi51
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2026
वहीं मैच के बाद पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। गोयनका को अक्सर क्रिकेट को लेकर बेहद इमोशनल देखा जाता है, हर बार जब लखनऊ की टीम जीतती है तब उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आते हैं। लेकिन हार के बाद उनके मन में हुई निराशा भी साफ झलकती है। हालांकि इस मैच में हार का सामना करने के बाद जब वो पंत से मिले, तो उनके चेहरे पर अलग सी मुस्कान थी।
Sanjiv Goenka Image: गुस्से में ही दिखते हैं संजीव गोयनका!
सोशल मीडिया पर गोयनका की ऐसी इमेज बनी हुई है कि वो हमेशा गुस्से में ही रहते हैं। पहले केएल राहुल और फिर ऋषभ पंत के साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों ने इस परसेप्शन को और भी ज्यादा मजबूत किया था। लेकिन इस बार नजारा अलग था, हार के बावजूद गोयनका ने पंत को गले लगाया और ऐसा लगा जैसे वो कप्तान का हौसला बढ़ा रहे हों। यह जताते हुए कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं।
Sanjiv Goenka After Match: ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर सवाल
अगर मैच की बात करें तो ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लाजमी हैं। राजस्थान के खिलाफ टारगेट बहुत बड़ा नहीं था, बस 160 रन ही लखनऊ को बनाने थे। लेकिन पंत ने धैर्य दिखाने के बजाय शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहले ओवर में ही बडोनी के रन आउट होने के बाद पंत क्रीज पर आए थे। ऐसे में उन्हें संभलकर खेलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने तीसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके इस फैसले से टीम पर दबाव बढ़ गया, जिससे उबरना फिर काफी मुश्किल साबित हुआ।
Read More: Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता
