Roman Reigns Retain His Title: WWE Backlash 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ बड़ी मशक्क्त के बाद रिटेन किया। मुकाबला बेहद जबरदस्त रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने रिंग में दमदार प्रदर्शन किया। फाटू ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आखिर में रोमन रेंस ने मुश्किल से जीत हासिल कर के अपना टाइटल बचा लिया।
हालांकि मैच खत्म होने के बाद जेकब फाटू का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रोमन रेंस पर खतरनाक हमला कर दिया, जिससे रेंस बेहोश हो गए। इतना ही नहीं, फाटू ने बीच-बचाव करने आए रेफरी और WWE के कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर WWE के इस मुकाबले में रोमन रेंस ने अपना टाइटल कैसे और क्यों रिटेन किया? इसके पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं।
1. Roman Reigns Retain His Title: रेसलमेनिया में हाल ही में बने थे चैंपियन
WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें चैंपियन बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, ऐसे में रोमन शायद इतनी जल्दी उनका टाइटल रन खत्म नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बड़ी मेहनत कर के अपना टाइटल रिटेन किया।
2. Roman Reigns Retain His Title: आने वाले महीनों में लगातार दिखेंगे रेंस
रोमन रेंस इस समय पार्ट-टाइम शेड्यूल पर नहीं हैं। रेसलमेनिया के बाद से वह लगातार WWE शो में नजर आ रहे हैं। खुद रेंस ने कहा था कि वह समर सीजन तक लगातार काम करते रहेंगे। ऐसे में हो सकता है कि WWE कंपनी ये चाहती है कि टाइटल उनके पास बना रहे ताकि हर हफ्ते उनकी मौजूदगी से दर्शकों का एक्साइटमेंट बना रहे।
3. Roman Reigns Retain His Title: जेकब फाटू को अभी और समय चाहिए
हालांकि जेकब फाटू तेजी से पॉपुलर हुए हैं, लेकिन WWE शायद अभी उन्हें वर्ल्ड चैंपियन के रूप में पूरी तरह तैयार नहीं मानती। कंपनी उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार जरूर मानती है, लेकिन फिलहाल कंपनी की ओर से उन्हें और एक्सपीरिएंस देने की जरूरत हो सकती है।
4. Roman Reigns Retain His Title: रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक
रोमन रेंस की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में जबरदस्त है। 2020 से 2024 तक उन्होंने चैंपियन के तौर पर WWE को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कंपनी जानती है कि रोमन अकेले दम पर बड़े इवेंट्स को सफल बना सकते हैं और दर्शकों को अट्रैक्ट करने की क्षमता भी वो रखते हैं।
5. Roman Reigns Retain His Title: ब्लडलाइन स्टोरीलाइन अभी खत्म नहीं हुई
WWE ने एक बार फिर ब्लडलाइन स्टोरी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। जेकब फाटू ने अब तक रोमन रेंस को एक्सेप्ट नहीं किया है, जबकि The Usos भी इस कहानी का हिस्सा बने हुए हैं। मैच के बाद फाटू का हमला इस बात का सिग्नल देता है कि दोनों के बीच दुश्मनी अभी भी जारी रहेगी। अगर इस मुकाबले में रोमन हार जाते, तो ब्लडलाइन की मौजूदा कहानी अचानक खत्म हो सकती थी।
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
