Rohit Sharma Achievement: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला वैसे तो बहुत सी चीजों को लेकर सुर्खियों में रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि कई मायनों में काबिले तारीफ है. दरअसल वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने एक खास एचीवमेंट को अपने नाम किया है. रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
Rohit Sharma Achievement: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी- रोहित शर्मा
आईपीएल के इतिहास की बात करें तो रोहित शर्मा इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं. एमआई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही है. एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा का स्थान दूसरे नंबर पर है. इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं.
Rohit Sharma Achievement: धोनी अबतक 4865 रन ही बना पाए
कोहली-रोहित के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है. अब क्योंकि ये तीनों प्लेयर काफी समय से एक ही फ्रैंचाइज से जुड़े हुए हैं, इस वजह से ये रनों के आंकड़ों में भी टॉप 3 पर बने हुए हैं. अगर बात करें धोनी की तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं. वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं और अपने 15 साल एक ही प्रैंचाइज में बीताने के दौरान रोहित ने मुंबई की टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है.
Rohit Sharma Achievement: 36 गेंदों में बनाए 78 रन
अगर बीते दिन के मैच की बात करें तो आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए. जिसमें फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए.
लेकिन इस स्कोर को अचीव करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई की टीम को बड़ा झटका तभी लग गया था, जब रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. क्योंकि उनके जाने के बाद से मुंबई की टीम को वो लय नहीं मिल पाई, जो कि टीम की नईया पार लगा सके.
Read More: Hardik और Krunal Pandya के बीच बढ़ा तनाव!, मैदान पर लाइव ड्रामा देख फैंस हुए हैरान
