Reason Behind MI Loss: IPL 2026 की धमाकेदार शुरूआत होने के बाद अब सारी टीम्स राइवलरी वीक में एक-दूसरे को धूल चटाने में लगी हुई हैं. लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम को तो मानों हार का स्वाद चखने की आदत लग गई है. खास तौर पर लगातार चौथा मैच हारने के बाद मुंबई का खेमा बेहद ही निराश है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने MI को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया है. क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी ने मुंबई को 195 के स्कोर तक तो पहुंचाया.
लेकिन PBKS के ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी के चलते टारगेट बेहद ही मामूली नजर आया. पंजाब ने 21 गेंद रहते हुए जीत हासिल की है. इस मैच में भी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं ले पाए और हार्दिक पांड्या बल्ले से फ्लॉप रहे, इसी के साथ वो गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए. वहीं फिल्डिंग में भी मुंबई कुछ खास नहीं कर पाई, तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं मुंबई की हार के उन कारणों पर जो कि मुंबई की जीत में रोड़ा बनते दिखाई दी.
Reason Behind MI Loss: कैसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी?
मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने उतरे थे. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी, उम्मीद थी कि दोनों अच्छी शुरुआत दिलाएंगे. डिकॉक ने तो पिच का बेहद ही कमाल का फायदा उठाया, वो अंत तक खड़े रहे और शतक जड़ा लेकिन रिकेल्टन सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 8 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन बनाए और अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट हो गए .
ऐसे में रिकेल्टन के आउट होने के बाद सबको ये उम्मीद थी कि इंडियन टी-20 टीम के अनुभवी कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल के इस मैच में कुछ कमाल कर के दिखाएंगे. लेकिन उनसे लगाई हुई ये उम्मीद भी बेकार गई और वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए. सूर्या को भी अर्शदीप सिंह ने आउट किया. हालांकि यहां चौंकाने वाली बात ये थी कि सूर्या वानखेड़े की पिच को जानते भी है, लेकिन फिर भी वो वहां बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए.
Reason Behind MI Loss: किसकी बदौलत मुंबई की टीम ने बनाया सम्मानजनक स्कोर?
हालंकि उनके आउट होने के बाद आए नमन धीर ने क्विंटन डिकॉक के साथ अच्छा साथ निभाया और अर्धशतक जड़ा. पर जब वो आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 13.4 ओवरों में 134 रन था. यहां से लग रहा था कि मुंबई 210-220 तक तो आराम से पहुंच जाएगी. लेकिन नमन के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए, पर वो भी सस्ते में ही पेवेलियन लौट गए. पांड्या ने 12 गेंदें खेलकर सिर्फ 14 रन बनाए और वो गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए, उन्होंने 3 ओवरों में 13 की इकॉनमी के साथ 39 रन खर्चे.
ऐसे में 195 रन का बेहद ही बड़ा टारगेट देने के बाद मुंबई इंडियंस को इसे डिफेंड करना था, इसलिए गेंदबाजों को अपना वन ऑफ द बेस्ट परफॉर्मेंस यहां देना था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम के सबसे अनुभवी और दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले सके. आपको बता दें कि बुमराह मुंबई इंडियंस की ओर से अब तक 5 मैचेज़ खेल चुके हैं, लेकिन उनके विकेट का खाता अब तक नहीं खुल पाया है.
Reason Behind MI Loss: मुंबई के लिए प्लेऑफ में जाना हुआ मुश्किल?
बुमराह के अलावा दीपक चाहर भी 2.3 ओवरों के अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं ले पाए और उन्होंने 18 की इकॉनमी से रन लुटाए. चाहर ने टोटल 45 रन खर्चे और इसी के साथ वो किसी भी बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाए. हालांकि मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अपना पहला मैच जीता था, जिसके बाद सबको ये लगने लगा था कि अब मुंबई का डॉमिनेशन इस सीजन में देखने को मिलने वाला है. लेकिन उसके बाद न जाने क्या हो गया है कि टीम जीत को तरस गई है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर मुंबई का प्रदर्शन ऐसा रही रहा तो इसके प्लेऑफ में जाने के भी लाले पड़ जाएंगे.
