Mitchell Marsh की तूफानी पारी के बाद गेंद से प्रिंस यादव ने निकाला बल्लेबाजों का पसीना, LSG से RCB को मिली 9 रन से हार

By rishabhpandey

Published on:

RCB VS LSG

RCB VS LSG: Lucknow Super Giants ने आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru को 9 रन से मात दी। गुरुवार को BRSABV Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले को बारिश की वजह से 1 ओवर छोटा कर दिया गया था, जिसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आरसीबी को 213 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी और ऐसे में यह एलएसजी की इस सीजन में तीसरी जीत रही।

19 Ovrs Match: बारिश के कारण छोटा किया गया मैच

RCB VS LSG (Source: Social Media)

बारिश की वजह से मैच में देरी हुई, जिसके चलते मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया। फिर टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। Jacob Bethell सिर्फ 4 रन बनाकर Mohammed Shami का शिकार बने। इसके बाद Prince Yadav ने शानदार गेंदबाजी करते हुए Virat Kohli को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। 9 रन पर दो विकेट गिरने के बाद Devdutt Padikkal और कप्तान Rajat Patidar ने पारी को संभाला।

LSG News: कैसा रहा LSG का प्रदर्शन?

RCB VS LSG (Source: Social Media)

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रन जोड़े और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। पडिक्कल ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 61 रन जड़े। उनकी पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर Jitesh Sharma एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

RCB News: कैसा रहा RCB का प्रदर्शन?

RCB VS LSG (Source: Social Media)

आखिरी ओवरों में Tim David ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं। वहीं Krunal Pandya ने 28 और Romario Shepherd ने नाबाद 23 रन बनाए, लेकिन दोनों की कोशिशें टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। एलएसजी की ओर से प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं Shahbaz Ahmed ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली।

LSG Performance: लखनऊ की बल्लेबाज़ी कैसी रही?

RCB VS LSG (Source: Social Media)

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। Mitchell Marsh और Arshin Kulkarni ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्श ने Nicholas Pooran के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप की। पूरन ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए।

RCB VS LSG: दोनों टीमों में कांटे की टक्कर

RCB VS LSG (Source: Social Media)

मार्श ने पूरी पारी में आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 56 गेंदों पर 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। अंत में कप्तान Rishabh Pant ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं आरसीबी की ओर से Josh Hazlewood, क्रुणाल पांड्या और Rasikh Salam ने एक-एक विकेट हासिल किए। ऐसे में इस हार के साथ आरसीबी को सीजन में चौथी बार निराशा हाथ लगी है।

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?

Exit mobile version