Kailsah Kher माचएंगे IPL 2026 के फाइनल में धूम, ड्रोन शो से लेकर जानें क्या होंगी अनोखी चीजें?

By rishabhpandey

Published on:

RCB Vs GT Final

RCB Vs GT Final: आईपीएल 2026 का मोस्ट अवेटेड फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ के फाइनल से पहले दर्शकों को मनोरंजन का भी भरपूर डोज मिलने वाला है। क्योंकि मशहूर सूफी सिंगर कैलाश खेर अपनी शानदार गायकी से मुकाबले का माहौल बेहद ही मजेदार बनाएंगे, जबकि स्टेडियम के ऊपर ग्रैंड ड्रोन शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Kailash Kher In IPL 2026 Final: कैलाश खेर के गानों से गूंजेगा स्टेडियम

RCB Vs GT Final (Source: Social Media)

फाइनल मुकाबले के टॉस से पहले कैलाश खेर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। अपनी दमदार आवाज और पॉपुलर म्यूजिक के जरिए वो दर्शकों में जोश भरेंगे। आईपीएल फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनकी म्यूज़िक प्रेजेंटेशन मुकाबले के रोमांच को और बढ़ाने वाली है।

Drone Show In IPL Final: आसमान में दिखेगा त्रिशूल का नजारा

RCB Vs GT Final (Source: Social Media)

बीसीसीआई ने फाइनल मुकाबले को यादगार बनाने के लिए खास ड्रोन शो की भी तैयारी की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर सैकड़ों ड्रोन की मदद से आसमान में आकर्षक आकृतियां बनाई जाएंगी, जिनमें त्रिशूल प्रमुख आकर्षण रहेगा। शुभमन गिल और रजत पाटीदार टॉस के लिए शाम 6:58 बजे मैदान पर पहुंचेंगे, जबकि ऑफिशियल टॉस शाम 7:00 बजे होगा, वहीं मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा।

RCB Vs GT Final: क्या RCB बचा पाएगी अपना खिताब?

RCB Vs GT Final (Source: Social Media)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों के नाम एक-एक आईपीएल खिताब दर्ज है। ऐसे में आज की विजेता टीम को दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल होगा। RCB ने पिछले सीजन पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम इस सीजन भी शानदार लय में रही और लीग स्टेज में टॉप पर अपना ये सीजन खत्म किया। पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने गुजरात को एकतरफा मुकाबले में हराकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था। हालांकि इस बार फाइनल गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसका फायदा शुभमन गिल की टीम को मिल सकता है।

Gujrat Titans Team: गुजरात टाइटंस की टीम

RCB Vs GT Final (Source: Social Media)

शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, जयंत यादव, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु और कोनोर एस्टरहुइजेन।

Royal Challengers Bangalore Team: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

RCB Vs GT Final (Source: Social Media)

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रिचर्ड ग्लीसन, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम, विक्की ओस्तवाल, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और सात्विक देसवाल।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RCB लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाएगी या फिर शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर दूसरा आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचेगी।

Read More: IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच में क्यों हुआ दोबारा टॉस? जानिए पूरा विवाद

Exit mobile version