RCB Defeated By GT: IPL 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद बेंगलुरु जीत हासिल नहीं कर सकी। भुवनेश्वर ने तीन विकेट लेकर अपने टी20 करियर में 350 विकेट पूरे करने का खास मुकाम भी हासिल किया, लेकिन इसके बावजूद वो अपनी टीम बेंगलुरू को जीत दिला पाने में नाकामयाब रहे।
Royal Challengers Bangalore Performance: कैसा रहा बैंगलुरू का प्रदर्शन?
अगर मैच की बाक करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत साधारण रही। विराट कोहली ने 28 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 40 रनों की पारी खेली। इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया और पूरी टीम 155 रन तक ही पहुंच सकी।
Bhuvneshwar Kumar Record: भुवनेश्वर कुमार ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ी अचीवमेंट अपने नाम की। साई सुदर्शन का विकेट लेते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले युजवेन्द्र चहल के बाद दूसरे भारतीय बने। उन्होंने यह कारनामा अपने 325वें मैच में किया और मुकाबले में कुल तीन विकेट लेकर अपने विकेटों का नंबर 352 तक पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया।
Gujrat Titans Performance: कैसा रहा गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन?
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। हालांकि विराट कोहली ने शानदार कैच लेकर उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं जोस बटलर ने भी तेज़ी से 39 रन 19 गेंदों में बनाए।
RCB Defeated By GT: प्वाइंट्स टेबल में क्या आया बदलाव?
फिर अंत में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और गुजरात ने 25 गेंद बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया, जिससे इस टीम का नेट रन रेट भी काफी बेहतर हुआ। वहीं इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और 10 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोजिशन में कोई गिरावट नहीं आई, वो अभी भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
Read More: Riyan Parag को वेपिंग केस में मिली बहुत बड़ी सजा, BCCI के एक्शन पर कप्तान हवा हुई टाइट
