Ind Vs Afg: Rahmat Shah ने भारत के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, Afghanistan की ओर से बनें इतिहास रचने वाले पहले बल्लेबाज़

By rishabhpandey

Published on:

Rahmat Shah Created History

Rahmat Shah Created History: अफगानिस्तान के एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज रहमत शाह ने मुल्लांपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अफगानिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाते हुए पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले कोई भी अफगानी खिलाड़ी टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के किलाफ 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया था।

Rahmat Shah Half Century: रहमत शाह ने अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास

Rahmat Shah Created History (Source: Social Media)

मुकाबले के तीसरे दिन रहमत शाह ने धर्य के साथ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी फिफ्टी तक पहुंचने के दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी अफगान बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 36 रन था, जो हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2018 में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बनाया था। ऐसे में रहमत शाह ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

Afghanistan Performance: दूसरे दिन से तीसरे दिन तक जारी रही शानदार पारी

Rahmat Shah Created History (Source: Social Media)

वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। उस समय रहमत शाह क्रीज पर मौजूद थे और अपने अर्धशतक से केवल 7 रन दूर थे। फिर तीसरे दिन उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी जारी रखी और पारी के 47वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

Rahmat Shah Created History: अफगानिस्तान के लिए 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

Rahmat Shah Created History (Source: Social Media)

इस मैच में रहमत शाह ने एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल की। वो टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 22वीं टेस्ट पारी में यह मुकाम हासिल किया। अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अब रहमत शाह टॉप पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हशमतुल्लाह शाहिदी हैं, जिनके नाम 791 रन दर्ज हैं।

Rahmat Shah In ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में भी कायम है दबदबा

Rahmat Shah Created History (Source: Social Media)

रहमत शाह ने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला था। उस मुकाबले की दोनों पारियों में उन्होंने 14 और 4 रन बनाए थे। हालांकि, सालों बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम के खिलाफ ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ दिया। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, वनडे क्रिकेट में भी रहमत शाह अफगानिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके नाम अफगानिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वो देश के एकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने 4000 से ज्यादा वनडे रन बनाए हैं।

Read More: Shubhman Gill का कप्तानी में जलवा बरकरार, टेस्ट शतक के साथ धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

Exit mobile version