‘बॉल टेम्परिंग’ मामले में बुरे फंसे Fakhar Zaman, PSL ने दी बहुत बड़ी Punishment

By rishabhpandey

Published on:

PCB Action On Fakhar Zaman

PCB Action On Fakhar Zaman: हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में ‘बॉल टेम्परिंग’ यानी गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था. इस कॉन्ट्रोवर्सी में फखर जमान के ऊपर आरोप लगे थे, जो टूर्नामेंट में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं. यह विवाद 29 मार्च को लीग के छठे मैच में हुआ था, जो लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया था. इस मैच में कप्तान शाहीन अफ्रीदी और फखर जमान पर ये आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ‘बॉल टेम्परिंग’ की है.

PCB Action On Fakhar Zaman (Source: Social Media)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मामले पर एक्शन लेते हुए पाक ओपनर फखर जमान को बॉल टेम्परिंग के आरोप में लेवल-3 का दोषी पाया और दो मैचों के लिए बैन कर दिया.

PCB Action On Fakhar Zaman: फखर ने आरोपों से किया था इनकार

PCB Action On Fakhar Zaman (Source: Social Media)

यहां गौर करने वाली बात ये है कि फखर ने सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया था, लेकिन पाकिस्तान बोर्ड ने फखर के दोषी होने की पुष्टि की और बताया कि उनका दौ मैचों में बैन होना लागू रहेगा. इस मामले में फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने भी आरोप लगाया था. अब फखर पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले 2 मैच नहीं खेल पाएंगे.

PCB Action On Fakhar Zaman: अंपायर ने लगाई थी 5 रन की पेनाल्टी

PCB Action On Fakhar Zaman (Source: Social Media)

मुकाबले में जब अंपायर को शक हुआ कि गेंद से कुछ छेड़छाड़ की गई है, तो फील्ड अंपायर ने फखर की टीम लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनाल्टी भी लगाई थी. इसके अलावा ओवर की शुरुआत से पहले उस गेंद को भी बदल दिया गया था, जिसमें छेड़छाड़ की गई थी. आपको बता दें कि आखरी ओवर में जीत के लिए कराची किंग्स को 14 रन चाहिए थे, जिसे डिफेंड करने के लिए ये बॉल टेम्परिंग की गई थी.

टीम के लिए आखरी हारिस रऊफ ने डाला और पेनाल्टी के बाद कराची किंग्स को सिर्फ 09 रन ही चाहिए थे, जो टीम ने शुरुआती 3 गेंदों में बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. हालांकि इसके बाद जब लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफ्रीदी से इसके बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया था कि उन्होंने ‘बॉल टेम्परिंग’ की है.

Read More: CSK के खिलाफ मैच खेलकर छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बीच मैदान में ही रोने लगे RR के ये नए प्लेयर

Exit mobile version